×

फिर सर उठाया कोरोना ने आज दो पॉजिटिव मिले 

आखिरी बार 22 सितंबर को मिला था पॉजिटिव

 

2 अक्टूबर को खत्म हो गए थे सभी एक्टिव केस

उदयपुर 11 अक्टूबर 2021। एक बार कोरोना फ्री होने के बाद जिले में कोरोना ने आज फिर सर उठाया है। अक्टूबर माह में पहली बार फिर से दो पॉजिटिव पाए गए है। आखिरी बार 22 सितम्बर को पॉजिटिव पाया गया था।  उसके बाद कोई पॉजिटिव नहीं मिला था। धीरे धीरे एक्टिव केस भी दो अक्टूबर को समाप्त हो गए थे। एक प्रकार से जिला कोरोना फ्री हो चूका था लेकिन आज फिर से दो पॉजिटिव मिले गए। 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया की आज सोमवार को 267 लोगो की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई जिनमे से 265 नेगेटिव और 2 पॉजिटिव पाए गए है। सैंपलिंग के मुकाबले पॉजिटिव का संक्रमितों का प्रतिशत 0.75 रहा है। 

इस प्रकार कुल पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 56404 हो गई है जबकि 55648 लोग ठीक हो चुके है। अभी एक मरीज़ होम आइसोलेशन में है जबकि एक्टीव केस की संकझए 2 है। वहीँ कोरोना से अब तक 754 लोगो की मौत हो चुकी है।