×

कोरोना फ्री होने के बाद आज पुनः 2 पॉजिटिव मिले 

13 अक्टूबर को मिला था आखिरी पॉजिटिव

 

कुल संक्रमितों की संख्या अब तक 56407

उदयपुर 3 नवंबर  2021। अक्टूबर माह में 11 तारीख को दो पॉजिटिव मिलने के बाद 13 तारीख को 1 पॉजिटिव पाया गया था। धीरे धीरे एक्टिव केस भी आज फिर अक्टूबर को समाप्त हो गए। एक प्रकार से जिला आज फिर से कोरोना फ्री हो चूका था । लेकिन आज फिर से दो पॉजिटिव केस पाए गए।  

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया की आज बुधवार को 324  लोगो की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई जिनमे से 322 नेगेटिव  है। और 2 पॉजिटिव केस पाए गए है। दोनों पॉजिटिव टैगोर नगर हिरणमगरी सेक्टर 4 से पाए गए है   

इस प्रकार कुल पॉजिटिव की संख्या 56407 है जबकि 55651 लोग ठीक हो चुके है। अभी 2 मरीज़ होम आइसोलेशन में नहीं है जबकि एक्टीव केस की संख्या 2  है। वहीँ कोरोना से अब तक 754 लोगो की मौत हो चुकी है।