{"vars":{"id": "74416:2859"}}

अहमदाबाद विमान हादसे में बांसवाड़ा के एक ही परिवार 5 लोग शामिल

संभाग के कुल 9 लोग इस त्रासदी के शिकार बने जिनमे 4 उदयपुर तथा 5 बांसवाड़ा के यात्री शामिल है

 

अहमदाबाद/बांसवाड़ा 12 जून 2025। गुजरात के अहमदाबाद से लंदन गैटविक जाने वाली उड़ान संख्या AI171 आज उड़ान भरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। अहमदाबाद से दोपहर 13:38 बजे रवाना हुई इस उड़ान में बोइंग 787-8 विमान में 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। इनमें से 169 भारतीय नागरिक हैं, 53 ब्रिटिश नागरिक हैं, 1 कनाडाई नागरिक है और 7 पुर्तगाली नागरिक हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया है।

लंदन जा रही इस फ्लाइट में 242 लोग मौजूद थे। इनमें गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी भी थे। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार बांसवाड़ा ज़िले के एक ही परिवार के 5 यात्री डॉ प्रतीक जोशी, उनकी पत्नी डॉ कोमी व्यास और उनके बच्चे मिराया जोशी, नकुल जोशी और प्रद्युत जोशी इसी प्लेन में सवार थे। 

आपको बता दे डॉ प्रतीक जोशी कुछ सालो पहले उदयपुर के उमरड़ा स्थित पैसिफिक हॉस्पिटल में कार्यरत थे, जहाँ से उन्होंने इस्तीफा देकर बांसवाड़ा शिफ्ट हो गए थे। 

बांसवाड़ा ज़िला कलेक्टर ने बताया कि डॉ प्रतीक जोशी पिछले 4 साल से लंदन में प्रैक्टिस कर रहे थे।  अब उनकी पत्नी और बच्चे भी साथ में लंदन जा रहे थे और विमान हादसे की त्रासदी के शिकार बन गए। 

वहीँ उदयपुर संभाग की बात की जाए तो इस विमान हादसे में संभाग के 9 यात्रियों को त्रासदी का शिकार होना पड़ा जिनमे उदयपुर से 4 और बांसवाड़ा के 5 लोग शामिल है।  

एयर इंडिया की फ्लाइट AI 172 से जुड़ी घटना के मद्देनजर, यात्रियों की पूछताछ और सहायता के लिए अहमदाबाद एयरपोर्ट पर एक समर्पित हेल्पलाइन नंबर बनाया गया है। कृपया ‪+91 99741 11327‬ पर कॉल करें। सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, अहमदाबाद अब सीमित उड़ानों के साथ चालू है।