×

नेहरु गार्डन के सौंदर्यीकरण के लिए राज्य सरकार द्वारा 5.96 करोड़ की स्वीकृति 

फतहसागर झील के मध्य लगभग 2.00 हैक्टेयर क्षेत्रफल में स्थित नेहरु गार्डन उदयपुर शहर आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों का मुख्य आकर्षण का केन्द्र है

 

मुख्यमंत्री बजट घोषणा ’’पर्यटकों की सुविधा एवं आकर्षण हेतु फतहसागर में स्थित नेहरु पार्क, रानी-रोड़ के जीर्णोद्वार एवं सौन्दर्यकरण के कार्य’’ के क्रम में पर्यटकों की सुविधा एवं आकर्षण केन्द्र नेहरू गार्डन द्वीप जो कि फतहसागर झील के मध्य लगभग 2.00 हैक्टेयर क्षेत्रफल में स्थित होकर उदयपुर शहर आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों का मुख्य आकर्षण का केन्द्र होकर प्रमुख पर्यटन स्थल भी है जिस पर पहुंच मार्ग नौकायान है।

नेहरू गार्डन द्वीप का हस्तान्तरण नगर निगम, उदयपुर से नगर विकास प्रन्यास, उदयपुर को होने के उपरान्त इसके जीर्णोद्वार हेतु न्यास द्वारा विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कराये जाने हेतु निविदा आमंत्रित की जाकर न्यूनतम बिडर M/S HRP Infra pvt. Ltd. की नियुक्ति की गयी। कन्सलटेन्ट द्वारा नेहरू उद्यान द्वीप के जीर्णोद्वार एवं सौन्दर्यकरण कार्य हेतु विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डी.पी.आर.) बनायी गयी है तथा मौजूदा हेरिटेज स्ट्रक्चर के एवं हरित क्षेत्रफल को संरक्षित रखते हुए इसके अनुरूप ही निम्नानुसार कार्य करवाये जाने प्रस्तावित जारी किया है।  

1.    सिविल कार्य (राशि रु. 5.51 करोड़)     

  •  नेहरू उद्यान द्वीप बाहरी दीवारों का 4800.00 वर्गमीटर गुनाईटिंग द्वारा सुदृढीकरण कार्य।
  • बाहरी एवं आन्तरिक फुटपाथ का 4500.00 वर्गमीटर हेरिटेज सीमेन्ट टाईल्स कार्य।
  • उद्यान परिधीय क्षेत्र में मौजूदा रेलिंग मरम्मत/निर्माण कार्य।
  • उद्यान में स्थित बारादरी, छतरियों का हेरिटेज संरक्षण कार्य।
  • उद्यान में स्थित टॉयलेट ब्लॉक एवं भवन का रिनोवेशन कार्य।
  • नेहरू गार्डन उद्यान में एक जहाजनुमा रेस्टोरेन्ट स्थित है जो कि उद्यान से एक कनेक्टिंग ब्रिज द्वारा जुड़ा हुआ है। जहाजनुमा रेस्टोरेन्ट एवं कनेक्टिंग ब्रिज काफी जर्जर अवस्था में है जिसका रेट्रोफिटिंग द्वारा सुदृढीकरण किया जाना प्रस्तावित है।

2-    होर्टिकल्चर कार्य (राशि रु. 45.00 लाख) 

  • फ्रेगरेंस गार्डन प्लान्टर।
  • कलर गार्डन प्लान्टर प्रथम।
  • कलर गार्डन प्लान्टर द्वितीय।
  • ट्रोपिकल गार्डन प्लान्टर।
  • लॉन विकास कार्य।
  • ऑरनामेन्टल प्लान्टेशन कार्य।
  • गार्डन लेण्डस्केपिंग कार्य।

उपरोक्तानुसार उदयपुर में वर्ष पर्यन्त आने वाले देशी एवं विदेशी पर्यटकों के आकर्षण केन्द्र नेहरू गार्डन द्वीप में सिविल एवं होर्टिकल्चर कार्य करवाये जाने हेतु कुल राशि  रु. 5.96 करोड़ का व्यय सम्भावित होकर प्रस्ताव न्यास की सामान्य बैठक दिनांक 24-03-2022 में अनुशंषा सहित राशि रु. 5.96 करोड़ की सक्षम प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति हेतु प्रकरण राज्य सरकार को प्रेषित किया गया।

राज्य सरकार द्वारा नेहरू उद्यान द्वीप का जीर्णोद्वार एवं सौन्दर्यकरण कार्य हेतु राशि रु. 5.96 करोड़ की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गयी है। राज्य सरकार से स्वीकृति प्राप्त होने के उपरान्त अब न्यास द्वारा कार्य की तकनीकी