×

पूर्णिया सड़क हादसे में मृतकों को 2-2 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत 

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सभी मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से दो-दो लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की

 

उदयपुर के खेरवाड़ा क्षेत्र के आठ श्रमिकों की सोमवार को बिहार के पूर्णिया में हुए सड़क हादसे में हुई मौत हो गई थी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सभी मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से दो-दो लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने  बिहार के पूर्णिया में सड़क हादसे में उदयपुर के आठ लोगों की हुई मृत्यु पर संवेंदना व्यक्ति करते हुए सभी मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से दो-दो लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की।

गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘बिहार के पूर्णिया में सड़क हादसे में उदयपुर के आठ लोगों की मृत्यु का समाचार दुखद है। मैं ईश्वर से सभी मृतकों की आत्मा को शान्ति एवं परिजनों को हिम्मत देने की प्रार्थना करता हूं। सभी मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से दो-दो लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा।