×

मुख्यमंत्री ने सेवाश्रम और कुम्हारों के भट्टे पर बने फ्लाईओवर का किया लोकार्पण

बढते यातायात दबाव से शहरवासियों को मिलेगी राहत

 

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरूवार को उदयपुर प्रवास के दौरान शहर के सेवाश्रम और कुम्हारों के भट्टे पर बने फ्लाईओवर का भी लोकार्पण किया। कुम्हारों के भट्टे के फ्लाईओवर का निर्माण 19 करोड़ 86 लाख की लागत से नगर निगम ने करवाया था वहीं 19 करोड़ 55 लाख की लागत से नगर विकास प्रन्यास द्वारा सेवाश्रम फ्लाईओवर का निर्माण करवाया।

इन दोनों फ्लाईओवर के बनने से इन मार्गो पर बढते यातायात दबाव से निजात मिलेगी साथ ही एयरपोर्ट से आने वाले राहगीरों और उदयपुर शहर से एयरपोर्ट तक जाने वाले राहगीरों को भी इस फ्लाईओवर से बड़ी राहत मिलने वाली है। 

खासकर सेवाश्रम चौराहे पर चौतरफा रास्ता होने से रोजाना शाम को वाहनों की भारी भीड हो जाती थी लेकिन अब फ्लाईओवर बनने से चौराहे पर यातायात दबाव कम हो जाएगा। कुछ इसी तरह का आलम कुम्होरों के भट्टे पर भी था लेकिन अब यातायात दबाव से निजात मिलने वाली है।