×

राजस्थान शिक्षक एवं पंचायती राज कर्मचारी संघ कुराबड ब्लॉक  की कार्यकारणी निर्वाचित

राठौड़ अध्यक्ष व वर्मा बने सचिव

 

उदयपुर 11 अक्टूबर 2022 । राजस्थान शिक्षक एवं पंचायती राज कर्मचारी संघ कुराबड ब्लॉक के संगठन के जुड़े सदस्य शिक्षको की बैठक रेजीडेंसी बालिका स्कूल के सभागार में प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष शेर सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित हुई, बैठक में चुनाव प्रभारी सुरेश खंडारिया के नेतृत्व में ब्लॉक कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न हुए। 

चुनाव में सर्वसम्मति से ब्लॉक अध्यक्ष ईश्वर सिंह राठौड़, सचिव महेश वर्मा, संरक्षक लक्ष्मी लाल रेगर, सभाध्यक्ष हितेंद्र दवे, उपाध्यक्ष डा. देवेन्द्र सिंह राठौड़ , प्रकाश आमेटा , उमाकांत आमेटा संगठन मंत्री सौरभ शर्मा एवं मन्नालाल मीणा, कोषाध्यक्ष देवीलाल मेघवाल, महिला उपाध्यक्ष गरिमा अग्रवाल एवं लीला राव, महिला मंत्री दुर्गा पुर्बिया, प्रवक्ता नवल राम,सह सचिव नरेश जाट, महिला संगठन मंत्री ज्योति चौबीसा, सह संगठन मंत्री धीरज शर्मा, जिला प्रतिनिधि देवी सिंह सारंगदेवोत, सतीश जैन, महेन्द्र सिंह शक्तावत तथा चिराग व्यास को चुना गया। 

चौहान ने नव निर्वाचित कार्यकारिणी को शिक्षा, शिक्षार्थी एवं शिक्षकों के हित मे पूरी ईमानदारी एवं कर्तव्य निष्ठा से कार्य करने की शपथ दिलाई।