×

फतेहसागर के चारो गेट 1-1 इंच खोले, स्वरुप सागर पर भी चली चादर 

मानसून के आखिरी दौर में हुई बरसात 

 

उदयपुर 9 अक्टूबर 2022 । लेकसिटी में मानसून के आखिरी दौर में हुई बरसात के कारण झीलों के जलस्तर में वृद्धि होने से फतहसागर झील के चारो गेट आज 1-1 इंच खोले गए वहीँ स्वरुप सागर बांध पर पीछोला के जलस्तर में बढ़ोतरी के चलते मामूली चादर चल रही है। 

रविवारीय अवकाश और बीती रात अचानक मानसून के आखिरी दौर में हुई बरसात के कारण फतेहसागर पर चलते झरने को निहारने शहर की जनता फतेहसागर पाल पर पहुँच गई।   

मौसम विभाग के अनुसार आज सुबह आठ बजे तक उदयपुर में शहर में 17 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई वहीँ सेमारी में सर्वाधिक 90 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। वहीँ जिले और पूरे संभाग में कहीं हल्की कहीं मध्यम वर्षा रिकॉर्ड की गई।