×

दुनिया की सबसे लंबी दौड़ का वर्ल्ड रिकॉर्ड हुआ भारत के नाम

रिले रन का आयोजन हिमालयन नाइट्स ने किया 

 

उदयपुर के दिव्यांग बिंदास गोविंद खारोल ने विश्व की सबसे लंबी रिले दौड़ में भाग लेकर 13 दिसम्बर दोपहर 3 बजे उड़ीसा के बेरहामपुर में 7768km की दूरी 790 घंटों में पूरी कर इंग्लैंड का रिकॉर्ड तोड़ भारत के नाम किया हैं। यह दौड़ क्रमश अभी जारी हैं जो कि दिल्ली इंडिया गेट पर समाप्त होगी। 

गोविंद ने बताया की इस रिले रन का आयोजन हिमालयन नाइट्स द्वारा किया गया जिसके नेतृत्वकर्ता कुरुक्षेत्र के संदीप आर्य व रेवाड़ी के ललित यादव थे। यह रन चण्डीगढ़ मुख्यमंत्री आवास से साय: 5 बजे हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा हरी झंडी देकर रवाना की गई। इस रन का आगाज खारोल द्वारा ही किया गया। 

खारोल ने बताया की इस दौड़ में पूरे भारत से 20 धावक है जिसमे 16 लड़के व 4 लड़कियाँ हैं । यह दौड़ हरियाणा, राजस्थान,  गुजरात, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलँगाना, महाराष्ट्र,
कर्नाटक, हैदराबाद, पॉण्डिचेरी , तमिलनाडु, चेन्नई, आंध्रप्रदेश,  उड़ीसा होते हुए पश्चिमी बंगाल से झारखंड यूपी, बिहार से इंडिया गेट पर दौड़ समाप्त होगी । दौड़ का मध्यप्रदेश व पॉण्डिचेरी के मुख्यमंत्री द्वारा रिले रन का स्वागत किया गया। गोविंद ने इससे पहले भी उदयपुर से बैंगलौर व मनाली से खरदूँगला तक साइकिल चला रिकॉर्ड बनाया हैं और साथ ही कई मैराथनों के भाग लिया हैं।