×

BN के कार्तिक ने माइनस 10 डिग्री ऑक्सीजन लेवल पर हिमालय पर्वतमाला में किए सूर्य नमस्कार 

माउंट यूनम हिमाचल प्रदेश के लाहौल जिले में स्थित

 

राजस्थान के दो पर्वतारोही उदयपुर के कार्तिक खंडेलवाल और जयपुर की निवेदिता कौर ने हिमालय पर्वतमाला में समूद्रतल से 17,163 फीट की ऊंचाई पर सूर्य नमस्कार किए।

उन्होंने सूर्य नमस्कार माउंट यूनम एक्सपीडिशन के दौरान किए। माउंट यूनम हिमाचल प्रदेश के लाहौल जिले में स्थित हैं। दोनो पर्वतारोहियों ने एक्सपीडिशन लेह मनाली मार्ग पर स्थित भरतपुर टेंट कॉलोनी से शुरू किया। यह एक्सपिटिशन का बेस कैंप था जिसकी ऊंचाई समुद्रतल से 15,419फीट हैं । यहां निवेदिता और कार्तिक ने 75 सूर्य नमस्कार कर आजादी के अमृत महोत्सव को समर्पित किए। पर्वतारोहियों ने अल्टीमेट 30 सूर्य नमस्कार समिट केम्प पर किए जिसकी ऊंचाई 17,163 फीट थी । तापमान - 10 डिग्री सेल्शियस और ऑक्सीजन लेवल 11% था।

उन्होने अल्टीमेट 30 का ही टारगेट क्यों लिया। इस पर पर्वतारोहियों का कहना था कि वे फ्री फिटनेस को प्रमोट करना चाहते है। सूर्य नमस्कार ऐसी क्रिया है जिसके लिए ना किसी उपकरण की आवश्यकता है ना ही किसी प्रकार का खर्चा है। इनका उद्देश्य सूर्य नमस्कार को अंतराष्ट्रीय स्तर पर ले जाना है। सूर्य नमस्कार फुल बॉडी एक्सरसाइज है जिसमे सभी मांसपेशी तथा लंग्स की एक्सरसाइज होती हैं। 

उन्होंने 30 सूर्य नमस्कर करने को लेके तथ्य दिया की सूर्य नमस्कार में 12 पोज़ होते है तथा 12 को 30 से गुणा करने पर 360 आता है। 360 एक संपूर्ण गोले का मान है था हमारी पृथ्वी को दर्शाता है। एवं 30 सूर्य नमस्कार एक ऐसा नंबर है जो कोई भी साधारण व्यक्ति प्रतिदिन कर सकता है। इस प्रकार इन्होने इज प्रोजेक्ट को नाम दिया सूर्य नमस्कार, एनी टाइम, एनी व्हेर, एनी वन। कार्तिक की इस उपलब्धि पर बी एन संस्थान और विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा भीनी भीनी प्रशंसा की गई और भविष्य में और कीर्तिमान स्थापित करने हेतु शुभकामनाएं दी।