पेट्रोल के बाद नींबू कर रहा है दांत खट्टे
महंगाई की मार, फलों और सब्ज़ियों के दाम से आसमान पर
पेट्रोल और डीजल के दामों में इज़ाफा होने के साथ अब सब्जी और फलों के दामों में इज़ाफा हो रहा हैं। फलों और सब्जियों के बढ़ते दामों ने हर घर का बजट बिगाड़ दिया हैं। वहीं दूसरा कारण मई, जून की गर्मी का 40 डिग्री का पारा अभी मार्च में ही शुरु हो गया हैं। इसके चलते नींबू की डिमांड बढ़ गई हैं। नींबू पेट्रोल और डीजल के दाम से ढाई से तीन गुना महंगा हो गया है।
लोकल मंडियों में 10 से 15 रुपए का एक नींबू बिक रहा हैं। एक सप्ताह पहले 100 रुपए चल रहा नींबू महज सात दिन में 300 के पार हो गया हैं, जो सेब से भी ज्यादा मंहगा हैं। नींबू के साथ-साथ,भिंडी,गिलकी,खीरा, तरककड़ी के भाव भी आसमान छू रहे है। टमाटर को छोड़ भी एक भी सब्जी 40 रुपए से नीचे नहीं हैं। वहीं यहीं हाल फलों का देखने को मिल रहा हैं।
| सब्जी | भाव प्रतिकिलो |
| मिर्ची | 50-60 |
| भिंडी | 60-70 |
| शिमला | 40-50 |
| केरी | 70-80 |
| तरोई | 60-70 |
| धनिया | 25-30 |
| पत्ता गोभी | 30-35 |
| फूल गोभी | 40-50 |
| टमाटर | 20-25 |
| ग्वार | 60-70 |
फलों के भाव
रमज़ान और नवरात्र के दौरान फलों के दाम आसमान छूने लगे हैं। फलों और सब्जियों के बढ़ते दामों ने हर घर का बजट बिगाड़ दिया हैं। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दाम जिस तरह से बढ़ रहे हैं, उसी तरह फल और सब्जियों के दाम भी बढ़ रहे हैं। एक्सपर्टस का मानना है कि पेट्रोल, डीजल के दाम बढ़ने से यातायात किराया बढ़ जाने से ये हालात पैदा हुए हैं। अगले 15 दिनों तक त्योहारों का सीजन खत्म हो जाने के बाद महंगाई कम हो सकती हैं।
| फल | भाव प्रतिकिलो |
| खरबूज़ा | 30-40 |
| तरबूज़ | 30-40 |
| अंगूर | 50-60 |
| सेब | 150-200 |
| केले | 30-40 |
| नारंगी | 70-80 |