×

बडगांव में घूम रहा तेंदुआ खुद ही आ फंसा पिंजरे में

5 साल की मादा तेंदुआ के साथ पूर्व में देखे गए थे बच्चे

 

पिछले कुछ दिन में लगातार देखा जा रहा था था तेंदुए का मोमेंट  

पिछले दिनों उदयपुर से सटे बडगांव इलाके में तेंदुए को देखे जाने के बाद से ही यह एक चर्चा का विषेय बना हुआ था और इसी के चलते इस इलाके में वन विभाग द्वारा एक पिंजरा भी लगाया गया था जिसमे गुरुवार रात एक तेंदुआ फंस गया। 

शुक्रवार सुबह जब पिंजरे से तेंदुए के गुर्राने की आवाज सुनाई दी तो शहरवासी उसके नजदीक पहुंचे और उसमे तेंदुए को बंद पाया। क्षेत्रवासियों ने तुरंत इसकी सुचना वन वभाग के अधिकारीयों को दी। जिसपर अधिकारी मौके पर पहुंचे और तेंदुए की जानकारी जूटाई। 

क्षेत्रीय वन अधिकारी नरपत सिंह राठोड ने बताया की पिछले कुछ दिनों से थूर गाँव के चिकलवास इलाके में एक तेंदुए के मोमेंट की जानकारी मिल्र रही थी, जिसके चलते विभाग के आला अधिकारोयों के आदेश पर एक पिंजरा चिकलवास इलाके में लगाया गया था, जिसके बाद एक बार फिर इस तेंदुए को गुरुवार को इसी इलाके में देखा गया था। 

शुक्रवार सुबह एक मादा तेंदुआ पिंजरे में आ फंसी जिसे शाम को अधिकारीयों की निगरानी में आसपास से सुरक्षित वनक्षेत्र में छोड़ा गया। राठोड ने बताया की पूर्व में इस 5 वर्षीय मादा तेंदुए के साथ इसके 2 बच्चे भी देखे गए थे लेकिन पिंजरे में तो फिलहाल ये ही ट्रेप हुई है।