×

उदयपुर कोर्ट में दोनों युवतियों का समलैंगिक विवाह बना चर्चा का विषय

ढाई माह पहले अपने घर से गायब से हुई थी लड़कियां

 

उदयपुर की कोर्ट में एक समलैंगिक विवाह का मामला सामने आया है। कल दो लड़कियों को कोर्ट में पेश किया गया जहाँ कल दोनों ही लड़कियों ने घरवालों के साथ ना जा कर एक दूसरे के साथ रहने की इच्छा व्यक्त की है। 

झाडोल एसआई हिम्मत सिंह सैनी से मिली जानकारी के अनुसार दोनों लड़कियां हावड़ा अजमेर की रहने वाली है और एक ही समाज की है। पढ़ाई के दौरान दोस्ती के बाद दोनों ने एक साथ रहने का फैसला लिया और उसके बाद ढाई माह पहले दोनों ने घर छोड़ दिया। 

घर से गायब हुई लड़कियों के परिजनों ने अजमेर थानों में एमपीआर दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने उनकी तलाश करना शुरू किया। इस मामले में झाडोल कोर्ट द्वारा इस मामले की जांच की जा रही थी। 

झाड़ोल पुलिस के एएसआई हिम्मत सिंह और उनकी टीम ने उदयपुर के झाड़ोल क्षेत्र में रह रही अजमेर निवासी लड़कियों को पहले आगरा में तलाश किया आगरा में तलाश करने के बाद दिल्ली पहुंचे और दिल्ली से दोनों लड़कियों को बरामद करके उदयपुर की कोर्ट के समक्ष पेश किया जहां इन दोनों लड़कियों ने साथ में रहने की इच्छा व्यक्त की है। 

प्राप्त जानकारी के दोनों लड़कियों ने कोर्ट के समक्ष अपने रिश्ते को लेकर कागजात भी पेश की है। दोनों ही लड़कियां बालिग़ बताई जा रही हैं जिसमें एक लड़की फर्स्ट ईयर बीकॉम की छात्रा है।