×

सेवाश्रम चौराहे फ्लाईओवर का निर्माण 25 नवंबर तक होगा पूरा

ट्रैफिक की समस्या से मिलेगी राहत

 

20 करोड़ रूपए की लगत से बन रहा फ्लाईओवर

उदयपुर शहर की रोज़मर्रा की ट्रेफिक समस्या और ख़ास कर शहर के सेवाश्रम कोहोराहे पर आए दिन लगाने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए सेवाश्रम चौराहे पर बनाए जा रहे फ्लाईओवर का निर्माण 25 नवंबर तक पूरा हो जाएगा।

करीब 20 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे इस फ्लाईओवर का 90 प्रतिशत काम लगभग पूरा हो चुका है। बीएन कॉलेज स्थित पेट्रोल पम्प से लेकर सेवाश्रम पुलिया तक इसकी लम्बाई 430 मीटर है। इसके बनने से सेवाश्रम चौराहा पर ट्रेफिक का दबाव काफी हद तक कम होगा। एयरपोर्ट से आने-जाने वाले वाहनों को भी फ्लाईओवर से गुजरने में आसानी रहेगी।

यूआईटी में तकनीकी सहायक बीएल कोठारी ने बताया की इससे पहले शहर में दो फ्लाईओवर हाल ही तैयार हुए थे जिनमें पहला प्रतापनगर फ्लाईओवर और दूसरा कुम्हारों का भट्टा चौराहा फ्लाईओवर है। जिनके बनने से ट्रेफिक दबाव की समस्या से निजात मिली है लेकिन फिलहाल सेवाश्रम पर फ्लाईओवर निर्माण चलने से यहां आए दिन ट्रेफिक जाम हो जाता है।

कोठारी ने कहा कि निर्माण करने वाली कम्पनी को 25 नवंबर तक फ्लाईओवर का काम पूरा करने के लिए कहा है। इसके बाद इसे आम ट्रेफिक के लिए खोल दिया जाएगा। इस चौराहा पर ट्रेफिक की समस्या से लोगों को काफी निजात मिलेगी।