उदयपुर में COVID संक्रमण गिरता हुआ - आज 86 संक्रमित मिले, 278 ठीक हुए, 1 मृत्यु
गीतांजलि अस्पताल में भर्ती 48 वर्षीय युवती कि COVID संक्रमण के चलते मृत्यु हो गई
तीसरी लहर में शहरी क्षेत्र से 10,857 जबकि ग्रामीण क्षेत्र से 6,098
उदयपुर 13 फरवरी 2022। उदयपुर में इस माह कोरोना संक्रमण धीरे-धीरे कम होती दिखाई दे रही, वहीं मृत्यु का सिलसिला टूट नहीं रहा। उतार चढ़ाव के साथ सही, लेकिन संक्रमित व्ययक्तियों एवं संक्रमण दर में गिरावट आना अच्छा संदेश है। आज शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमण लग भाग बराबर रहा। कुल 86 संक्रमितों में से 45 शहर से पाए गए है तो ग्रामीण क्षेत्र से 41 पाए गए हैं। कल के मुकाबले संक्रमण दर 2 प्रतिशत से बढ़ कर 8% हो गई है। फ़रवरी के 13 दिनों में कुल 3,303 संक्रमित में से शहरी क्षेत्र से 1465 मरीज़ और ग्रामीण क्षेत्र से 1,838 संक्रमित मिले है।
31 जनवरी के बाद संक्रमण दर लगातार गिर रहा है। दिसंबर के आखरी हफ़्तों में वैज्ञानिकों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कहा था की जनवरी के अंत और फरवरी की शुरुआत में तीसरी लहर पर काबू आना शुरू होगा। हालांकि अभी भी संक्रमण का खतरा बना हुआ है, मगर वैक्सीनेशन ने संक्रमण पर नियंत्रण रखा हुआ है। आज 278 संक्रमित मरीजों की रिकवरी दिखाई गई हैं और अस्पताल में भर्ती मरीज़ की संख्या 51 है।
नवंबर से शुरू हुए तीसरी लहर के संक्रमण में जनवरी के तीसरे हफ्ते में सबसे ज्यादा संक्रमण देखने को मिला और। आज की रिपोर्ट के अनुसार कुल 1,106 सैंपल कि रिपोर्ट आई, जिसमे 1,020 मरीज़ का सैंपल नेगेटिव पाया गया।
आज एक मृत्यु
गीतांजलि अस्पताल में भर्ती एक 48 वर्षीय महील की COVID एवं अनेमिया के इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ दिनेश खराडी द्वारा जारी हुए आंकड़ों का सारांश इस प्रकार है
| आज कुल पाज़िटिव | 86 |
| शहरी क्षेत्र | 45 |
| ग्रामीण क्षेत्र | 41 |
| क्लोज़ कान्टैक्ट | 34 |
| नए मरीज़ | 52 |
| रिपोर्ट में कुल सैम्पल | 1,106 |
| पाज़िटिविटी (संक्रमण) दर | 8% |
| कुल क्लोज़ कान्टैक्ट | 5,126 |
| कुल नए मरीज | 11,829 |
| आज कुल ऐक्टिव मरीज | 629 |
| अस्पताल में भर्ती मरीज | 51 |
| कुल रिकवर हुए मरीज | 16,326 |
| तीसरी लहर में अब तक संक्रमित | 16,955 |
| तीसरी लहर में शहरी क्षेत्र के संक्रमित | 10,857 |
| तीसरी लहर में ग्रामीण क्षेत्र के संक्रमित | 6,098 |
कोरोना संक्रमण शुरू होने से अब तक ज़िले में कुल 73,360 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं, जबकि 71,956 लोग ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में 578 मरीज़ होम आइसोलेशन में हैं जबकि 51 अस्पताल में भर्ती हैं। कोरोना से कुल मौत की संख्या 775 है।