×

गैस रिसाव के कारण आग में झुलसने से महिला की मौत

हादसे में हॉकर दिनेश मीणा, धनकी बाई और उसका पुत्र गणेश लाल बुरी तरह झुलस गए

 
गैस रिपेयरिंग के दौरान घायल हुई महिला की अस्पताल में मृत्यु

उदयपुर ज़िले गोगुंदा के डुलावतों का गुड़ा इलाके में एक महिला अपने बेटे के साथ गैस रिपेयरिंग कर रही थी। गैस रिपेयरिंग करने के दौरान गैस का रिसाव होने से महिला घायल हो गई। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराने के कुछ दिनों बाद उसकी मृत्यु हो गई। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को गोगुंदा मोर्चरी में रखवाकर शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिवार के लोगों को सौंपा।

जानकारी के अनुसार 16 मार्च को मृतका धनकी बाई और उसका पुत्र गणेश लाल दोनों गैस रिपेयर कर रहे थे। इसी दौरान वहां गैस हॉकर दिनेश मीणा गैस सिलेंडर की सप्लाई देने पहुँचा। उसके पुत्र ने गैस हॉकर को बताया कि गैस नहीं चल रहा है। तीनों घर में गैस रिपेयरिंग का प्रयास कर रहे थे। तभी अचानक गैस रिसाव अधिक होने से भीषण आग लग गई।

हादसे में हॉकर दिनेश मीणा, धनकी बाई और उसका पुत्र गणेश लाल बुरी तरह झुलस गए। हादसे के दौरान वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में सबसे ज्यादा महिला झुलस गई थी। महिला का उपचार किया जा रहा था लेकिन वह ठीक नहीं हो पा रही थी। ईलाज के दौरान ही महिला की मृत्यु हो गई। वहीं हॉकर दिनेश और महिला के पुत्र गणेश का इलाज चल रहा हैं।