{"vars":{"id": "74416:2859"}}

एबीवीपी ने कर्मचारी संघ के समर्थन में किया प्रदर्शन 

संगठन के कार्यकर्ता गुरुवार को प्रशासनिक भवन पर चढ़ गए

 

उदयपुर, 9 जनवरी 2025 - एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने आज प्रदर्शन करते हुए शिक्षनेतर कर्मचारी संघ का समर्थन किया। संघ के बैनर तले डेढ़ सौ से ज्यादा स्थाई कर्मचारियो की बैठक साइंस कॉलेज के कमरा नंबर 999 होने थी। इस दौरान डीन एमएस ढाका ने  प्रशासनिक अनुमति नहीं होने का हवाला देकर मामला टाल दिया।

शिक्षनेतर कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि 25 साल से संघ कमरे में बैठक करता आ रहा है, ऐसे में उसको मंजूरी की जरुरत नहीं है। इसी बात को लेकर आज एबीवीपी ने शिक्षनेतर कर्मचारी संघ का समर्थन करते हुए अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे है एबीवीपी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गुरुवार को प्रशासनिक भवन  पर चढ़ गए। 

विरोध का एलान करते हुए ढाका को पद से हटाने और 25 साल से सेवा दे रहे कर्मचारियों को बेदखल नहीं करने की मांग की।