×

आदित्य एल-1 लॉन्च,  उदयपुर की सौर वैधशाला और यहां के वैज्ञानिको का भी बड़ा योगदान

उदयपुर के सोलर ओबेजर्वेशन प्रयोगशाला में कार्यरत वैज्ञानिक प्रो. भुवन जोशी और डॉक्टर रमित भट्टाचार्य ने मिलकर आदित्य एल 1 के 7 पेलोर्ड में से एक पेलोर्ड बनाया है
 

चंद्र मिशन के बाद अब भारत सूर्य मिशन के मार्फत इसरो ने शनिवार को एक ओर बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए आदित्य एल-1 लॉन्च किया है। ये आदित्य सूर्य की एल -1 सतह पर पहुंचेगा और स्टडी करेगा। 

इस अभियान में उदयपुर की सौर वैधशाला और यहां के वैज्ञानिको का भी बड़ा योगदान है। उदयपुर के सोलर ओबेजर्वेशन प्रयोगशाला में कार्यरत वैज्ञानिक प्रो. भुवन जोशी और डॉक्टर रमित भट्टाचार्य ने मिलकर आदित्य एल 1 के 7 पेलोर्ड में से एक पेलोर्ड बनाया है। धरती की सतह से 15 लाख किलोमीटर दूर सूर्य की एल 1 सतह पर पहुंचकर आदित्य एल 1 न सिर्फ स्टडी करेगा बल्कि इसकी सफलता के भारत एक ओर इतिहास रचेगा। 

भारत की इस उपलब्धि को लेकर पूरा देश उत्साहित है, वहीं उदयपुर के विद्या भवन स्कूल में वैज्ञानिक प्रोफेसर भुवन जोशी और रमेश भट्टाचार्य का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। स्कूल के स्टूडेंट्स उदयपुर के इन वैज्ञानिकों को अपने बीच देखकर काफी खुश नजर आए। 

वैज्ञानिक प्रोफेसर भुवन जोशी ने बच्चों को बताया कि भारत किस तरह अब विश्व में अपनी अलग पहचान बना रहा है। वैज्ञानिकों की बातें सुनकर असेंबली हॉल में मौजूद छात्रों में भी वैज्ञानिक बनने की इच्छा जागृत हुई।