×

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का रोड शो संपन्न

दिल्ली गेट पर उमड़े जन सैलाब को अभिवादन किया उनका स्वागत स्वीकार किया

 

उदयपुर 20 अप्रैल 2024। भारतीय जनता पार्टी के उदयपुर लोकसभा प्रत्याशी मन्नालाल रावत के समर्थन में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का रोड शो कल 19 अप्रेल को किया गया। 

बीजेपी के वरिष्ठ नेता केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जोधपुर से सीधे उदयपुर पहुंचे जहां से सड़क मार्ग से दिल्ली गेट पहुंच सीधे रथ पर सवार हुए उनके साथ राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल भी रथ पर सवार होकर दिल्ली गेट पर उमड़े जन सैलाब को अभिवादन किया उनका स्वागत स्वीकार किया।

यहां से जन समूह के अभिवादन को स्वीकार करते हुए और मार्ग में दोनों और जनता पर पुष्प वर्षा करते हुए माइक से भारतीय जनता पार्टी को 400 पार सीट के लक्ष्य को पार करने और एक बार फिर मोदी सरकार बनाने की अपील करते रहे।

अमित शाह का काफिला दिल्ली गेट बैंक तिराहा बापू बाजार बापू बाजार सर्कल सूरजपोल होते हुए अपने उद्बोधन के साथ रोड शो संपन्न हुआ। इस रोड शो में दिल्ली गेट पर भारतीय जनता पार्टी के डॉक्टर अंबेडकर मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष राजेश वैष्णव के सानिध्य में मंच बनाकर केंद्रीय गृहमंत्री का जोश और खरोश से स्वागत किया।

इससे आगे बापू बाजार पार्किंग में स्वर्गीय सुंदर सिंह भंडारी मंडल के कार्यकर्ता जिला उपाध्यक्ष राजकुमार चित्तौड़ा आकाश बागरेचा, राजेंद्र परिहार मांगू सिंह रावत आदि कार्यकर्ताओं के साथ मंच बनाकर केंद्रीय गृहमंत्री का स्वागत किया यहां पर गवरी नृत्य किया गया जिसमें ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा आदि ने भी भाग लिया। इससे आगे बैंक तिराहे पर भारतीय जनता पार्टी राणा प्रताप मंडल के अध्यक्ष जितेंद्र मारू के सानिध्य में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया तत्पश्चात मच्छी कट पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न प्रकार के भजनों संगीत गीत के माध्यम से मंडल अध्यक्ष देवीलाल सालवी के सानिध्य में केंद्रीय गृहमंत्री का स्वागत किया इससे आगे मध्य बापू बाजार में भारतीय जनता पार्टी डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल के अध्यक्ष विजय आहुजा पूर्व उपमहापौर लोकेश द्विवेदी आदि के सानिध्य में कार्यकर्ताओं ने भगवान राम जानकी की झांकी लगाकर दीपक से सुसज्जित आरती की गई। इससे आगे डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी सर्किल पर भारतीय जनता पार्टी सरदार पटेल मंडल की ओर से मंडल अध्यक्ष हजारी जैन के सानिध्य में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय गृहमंत्री का स्वागत किया।

इससे पूर्व भारतीय जनता पार्टी के सांसद प्रत्याशी मन्नालाल रावत, राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया, भारतीय जनता पार्टी के शहर जिला अध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली, देहात जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान, जिला प्रभारी बंशीलाल खटीक, लोकसभा सह प्रभारी महेश शर्मा, लोकसभा संयोजक प्रमोद सामर, कार्यक्रम संयोजक पारस सिंघवी, कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी,,विधायक ताराचंद जैन, फूल सिंह मीणा, अमृतलाल मीणा, पूर्व विधायक नानालाल अहारी, पूर्व महापौर रजनी डांगी, जिला महामंत्री डॉक्टर किरण जैन, गजपाल सिंह राठौड़, मनोज मेघवाल, दीपक शर्मा आदि ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का स्वागत किया उन्हें मेवाड़ी पगड़ी धारण कराई और उन्हें रथ पर सवार किया।

रोड शो के समाप्ति पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जनता को संबोधित करते हुए उदयपुर की जनता को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के रोड शो मैं बड़े उत्साह और उमंग के साथ भाग लेने पर धन्यवाद दिया, आशा व्यक्त की आगामी लोकसभा चुनाव में मेवाड़ वागड़ की जनता भारतीय जनता पार्टी को आशीर्वाद देकर प्रदेश की सभी 25 सीटे पर विजय दिलाएगी।

केंद्रीय गृहमंत्री ने जय श्री राम के उद्घघोष के साथ जनता का अभिवादन कर धन्यवाद दिया, उन्होंने कहा कि मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएंगी, उन्होंने कहा कि भाजपा सांसद प्रत्याशी मन्नालाल को दिया कमल पर एक एक वोट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाएगा, आपके एक वोट से ही राजस्थान में डबल इंजन की सरकार कहलाएगी, उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आज जिन सीटों पर मतदान हुआ, उसका परिणाम यह रहेगा कांग्रेस का पत्ता साफ हो जाएगा,आगामी वर्षों में कांग्रेस को प्रत्याशी ही नहीं मिलेंगे इस बार भाजपा को 400 सीटें प्रदान कर मजबूत भारत बनाने का सपना साकार करें।