{"vars":{"id": "74416:2859"}}

अर्थ की डॉ. दीपा सिंह "लेज़र आइकॉन" अवार्ड से सम्मानित 

तेलंगाना के राज्यपाल ने दिया अवार्ड 

 

उदयपुर 28 जनवरी 2025। डॉ. दीपा सिंह को तेलंगाना के राज्यपाल ने "मेडिकल एस्थेटिक्स में लेज़र आइकॉन" के खिताब से सम्मानित किया। यह सम्मान डॉ. सिंह की अत्याधुनिक लेज़र तकनीकों और मेडिकल एस्थेटिक्स में उनके अद्वितीय योगदान के लिए प्रदान किया गया है। लेज़र उपचारों को सुरक्षित, प्रभावी और व्यापक रूप से उपलब्ध बनाकर इस क्षेत्र में डॉ दीपा सिंह ने नई ऊंचाइयां हासिल की हैं।

डॉ. सिंह ने विभ्भिन उपचारों जैसे  एंटी-एजिंग, रीजुवनेशन और ग्लो प्रोटोकॉल्स, मेडिकल फेशल्स, पिग्मेंटेशन, एक्ने स्कार्स, लेज़र हेयर रिमूवल, फैट रिडक्शन, माइक्रोपिग्मेंटेशन द्वारा हज़ारों मरीज़ों का इलाज़ किया है।   

डॉ. दीपा सिंह,को पूर्व में भी महाराष्ट्र के राज्यपाल द्वारा "लेज़र क्वीन" की उपाधि से नवाज़ा जा चूका है। डॉ. दीपा सिंह ने क्लिनिकल कॉस्मेटोलॉजी और मेडिकल एस्थेटिक्स में वैश्विक ख्याति प्राप्त की है। उन्होंने ब्रिटिश संसद में "इंटरनेशनल एक्सीलेंस इन क्लिनिकल कॉस्मेटोलॉजी" के लिए सम्मान अर्जित किया और दिल्ली तथा राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्रियों व उप मुख्यमंत्री द्वारा भी उन्हें सम्मानित किया गया है। 

डॉ. सिंह के उत्कृष्ट योगदान ने उन्हें न केवल राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सौंदर्य चिकित्सा का अग्रणी चेहरा बना दिया है। उनके प्रयास उन सभी लोगों को नई उम्मीद और समाधान प्रदान करते हैं जो अपनी त्वचा और सौंदर्य से जुड़े मुद्दों का प्रभावी इलाज चाहते हैं।