×

असम के राज्यपाल कटारिया उदयपुर में मना रहे जन्मदिन

असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया उदयपुर में मना रहे जन्मदिन

 

असम के राज्यपाल और मेवाड़ के पूर्व कद्दावर नेता गुलाबचंद कटारिया आज अपना जन्मदिन उदयपुर में मना रहे हैं। कटारिया ने अपने जन्मदिन पर सुबह से ही कई मंदिरों में पूजा की और एमबी अस्पताल में मरीजों को फल वितरण भी किए तो अस्पताल में भर्ती मरीजों के हाल चाल भी पूछे। 

फतहसागर पाल स्थित नीलकंठ महादेव पहुंचे जहां विधि विधान के साथ भगवान महादेव की पूजा अर्चना की। मीडिया से बातचीत करते हुए कटारिया ने कहा कि जन्मदिन के अवसर पर भगवान का आशीर्वाद ले रहे हैं। कटारिया ने कहा की आज जो कुछ भी है वो सभी कार्यकर्ताओं की बदौलत है।

जनता को वोट सोच समझ कर देना चाहिए : कटारिया

विधानसभा चुनाव को लेकर कटारिया ने कहा कि जनता को सोच समझकर वोट देना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज जनता के हाथ में है नेता और पार्टियां के हाथ में नहीं इसलिए जनता को अपने मत का प्रयोग करने से पहले अपने दिल और दिमाग से सोचना चाहिए कि देश का हित किस में है। उन्होंने कहा कि देश में अगर अच्छे जनप्रतिनिधि बनाना है तो जनता को अच्छे उम्मीदवारों को बहुमत देना चाहिए ।