×

BJP के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह 19 Jan उदयपुर पहुंचे

भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत 

 

उदयपुर 18 जनवरी 2024 । ज़िले के डबोक स्थित महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर आज भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अरुण सिंह के पहुँचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र से कार्यकर्ता अरुण सिंह का स्वागत करने पहुंचे थे तो वही एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान अरुण सिंह ने कहा कि पूरा देश राममय हो रखा है और 22 जनवरी का इंतजार है जब देश दीपावली मनाएगा और हर घर में राम ज्योति जलेगी।

यही नहीं कांग्रेस पर निशाना साधते हुए अरुण सिंह ने कहा कि कुछ लोगों की मानसिकता ही विरोध करने की है, उनके द्वारा पूर्व में भी राम मंदिर का विरोध किया गया था।