×

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दूसरी बार कोरोना पॉज़िटिव

ट्वीट कर दी जानकारी

 

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव पहले ही संक्रमित हो चुके हैं

राजस्थान में कोरोना महामारी की रफ्तार धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कोरोना संक्रमित हो गए है। इस बात की जानकारी उन्होंने ट्वीट करके दी कहा आज शाम मैंने अपना कोविड टेस्ट करवाया जो पॉजिटिव आया है। मेरे बेहद हल्के लक्षण हैं एवं कोई अन्य परेशानी नहीं है। आज मेरे संपर्क में आए सभी लोगों से निवेदन है कि वे स्वयं को आइसोलेट कर लें एवं अपना कोविड टेस्ट अवश्य करवाएं।

बता दे कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव पहले ही संक्रमित हो चुके हैं। अशोक गहलोत पिछले साल अप्रैल में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान संक्रमित हो गए थे। तब उनकी पत्नी सुनीता भी कोरोना पॉजिटिव हो गई थीं