{"vars":{"id": "74416:2859"}}

Chittorgarh: मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव 12 जनवरी को

Chittorgarh ज़िले से अन्य खबरे पढ़े Udaipur Times पर 

 

News-मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव  रविवार को

चित्तौड़गढ़ 9 जनवरी। मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव का आयोजन स्थानीय इंदिरा प्रियदर्शिनी आडिटोरियम में 12 जनवरी, रविवार को होगा। मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव कार्यक्रम में चयनित कर्मयोगियों के साथ मुख्यमंत्री का संवाद एवं नियुक्ति पत्र वितरण किया जावेगा। इस संबंध में सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं ।

News-जिला कलक्टर जनवरी माह में करेंगे चार रात्रि चौपाल 

चित्तौड़गढ़ 9 जनवरी। जिला कलक्टर जनवरी माह में जिले की चार अलग-अलग ग्राम पंचायतो में रात्रि चौपाल करेंगे। प्रभारी अधिकारी निरीक्षण ने बताया कि जिला कलक्टर की अध्यक्षता में 9 जनवरी को भैसोडगढ़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत तंबोलिया में, 16 जनवरी को पंचायत समिति राशमी की ग्राम पंचायत नेवरिया में, 23 जनवरी को पंचायत समिति डूंगला की ग्राम पंचायत भाटोली गुजरातन में एवं 30 जनवरी को पंचायत समिति निंबाहेड़ा की ग्राम पंचायत बांगरोडा मामादेव में रात्रि चौपाल आयोजित की जाएगी।