×

कोरोना अपडेट 11 दिसंबर 2021 - आज 1 पॉजिटिव

दिसंबर में अब तक कुल 20 

 

कुल संक्रमितों की संख्या अब तक 56439

उदयपुर 11 दिसंबर 2021। जिले में कोरोना धीरे धीरे पुनः पैर पसारता नज़र आ रहा है। नवंबर माह के अंत तक 14 पॉजिटिव मिले थे। वहीँ दिसंबर माह में अब तक 20 कोरोना संक्रमित मिले है ।  

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया की आज शनिवार को 1096 लोगो की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई जिनमे से 1095 नेगेटिव है और 1 पॉजिटिव केस पाए गए है।

आज के रिपोर्ट में पाए गए पॉजिटिव में से शहरी क्षेत्र के 1 पॉजिटिव में से 1 नया केस पॉजिटिव पाया गया है।   

इस प्रकार अब कुल पॉजिटिव की संख्या 56439 है जबकि 55668 लोग ठीक हो चुके है। अभी 17 मरीज़ होम आइसोलेशन में नहीं है जबकि एक्टिव केस की संख्या 17 है। वहीँ कोरोना से अब तक 754 लोगो की मौत हो चुकी है।