×

कोरोना अपडेट 11-10-2020: आज 92 पॉजिटिव मिले

7 कोरोना वारियर्स, 31 क्लोज़ कांटेक्ट, 54 नए केस कोरोना पॉजिटिव पाए गए

 

कुल पॉजिटिव की संख्या 5613 

उदयपुर 11 अक्टूबर 2020। उदयपुर मे कोरोना का कहर लगातार जारी है है। आज की रिपोर्ट में 92 पॉजिटिव पाए गए है। अक्टूबर माह में अब तक 1127  पॉजिटिव मिल गए है।   

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया की आज रविवार को 966 व्यक्तियों की रिपोर्ट प्राप्त हुई जिनमे में से 874 नेगेटिव है और 92 कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।  

आज की रिपोर्ट में पाए गए 92 कोरोना पॉजिटिव में से शहरी क्षेत्र से 57 संक्रमित पाए गए जिनमे से 6 कोरोना वारियर्स, 22 क्लोज कांटेक्ट तथा 29 नए केस पॉजिटिव मिले है। जबकि ग्रामीण क्षेत्र से 35 संक्रमित पाए गए है जिनमे से 1 कोरोना वारियर्स, 9 क्लोज कांटेक्ट और 25 नए केस कोरोना पॉजिटिव मिले है। इस प्रकार आज की रिपोर्ट में कुल 7 कोरोना वारियर्स, 31 क्लोज़ कांटेक्ट, 54 नए केस कोरोना पॉजिटिव पाए गए।  

इन क्षेत्रो से पाए गए कोरोना पॉजिटिव 

सुथारवाड़ा आयड़, जाटवाड़ी हाथीपोल, ब्रह्मपुरी वलभनगर, महिला सुधार गृह सेन्ट्रल जेल, गौतम गली दिल्ली गेट, विनायक नगर शोभागपुरा, टेक्नोक्रेट सोसायटी बेदला, देबारी उदयपुर, सुखदेवी नगर बेदला, जावर माइंस सराड़ा, देवरो की मगरी भुवाणा, गाँधी चौक सलूम्बर, गुइरो की बावड़ी साकरोदा (गिर्वा), ठाकुर जी का मंदिर गुड़ली, हरिओम नगर खेरवाड़ा, बेदला बड़गांव, कमल ऑटो गली फतेहनगर, मीरा मार्ग शोभागपुरा, महावीर बाजार खेरवाड़ा, कोर्ट चौराहा, झाड़ोल, ऋषभदेव, भेरुजी कॉलोनी खेमपुरा, मॉर्डन काम्प्लेक्स भुवाणा, VIP कॉलोनी सेक्टर 9, घडी चौक सलूम्बर, कालका माता रोड पहाड़ा,  चोरवाड़ी हाउस पानेरियों की मादड़ी, प्रभात नगर हिरणमगरी सेक्टर 5, अरविन्द नगर सुंदरवास, खेड़ा सर्कल के पास सेक्टर 14, लक्ष्मी नगर मादड़ी इंडस्ट्रियल एरिया, झल्लारा सलूम्बर, हीरा बाग़ कॉलोनी यूनिवर्सिटी रोड, रेलवे ट्रेनिंग सेंटर सुखाड़िया सर्कल, श्री राम कॉलोनी प्रतापनगर, शुभम काम्प्लेक्स हिरणमगरी सेक्टर 4, अरिहंत कॉलोनी पानेरियों की मादड़ी, सरदारपुरा, प्रगति नगर सज्जनगढ़, वर्धमान सोसायटी गोवर्धन विलास, अर्पण काम्प्लेक्स सेक्टर 11, आई रोड भूपालपुरा, आशीर्वाद नगर रूप सागर रोड, कृषि व्यापर भवन सेक्टर 11, शास्त्री नगर सेक्टर 3, शिवा नगर पानेरियों की मादड़ी, गींगला सलूम्बर, माली कॉलोनी विनायक वाटिका के सामने, वर्धमान विहार सेक्टर 3, पार्श्वनाथ काम्प्लेक्स सवीना, सोलंकियों की घाटी राव जी का हाटा, डायमंड होम एकलिंगपुरा, न्यू भूपालपुरा, अग्रसेन नगर उदियापोल, आदिनाथ कॉलोनी फतेहपुरा, सौरभ एन्क्लेव भूपालपुरा, शिव नगर गायरियावास, B ब्लॉक सज्जन नगर, रोड न. 14 शक्ति नगर,  गली न. 2 आनंद विहार टेकरी, पद्मावती काम्प्लेक्स महाप्रज्ञ विहार, हनुमान मंदिर के पास झाड़ोल फलासिया, अलका होटल, हाथीपोल उदयपुर से संक्रमित पाए गए है।            

इस प्रकार कुल पॉजिटिव केस की संख्या 5613 हो गई है। जबकि 5306 लोग ठीक हो कर घर जा चुके है। वर्तमान में 109 मरीज़ होम आइसोलेशन में है। जबकि एक्टिव केस 253 है।