×

कोरोना अपडेट 14-10-2020: आज 72 पॉजिटिव मिले

5 कोरोना वारियर्स, 19 क्लोज़ कांटेक्ट, 48 नए केस कोरोना पॉजिटिव पाए गए

 

कुल पॉजिटिव की संख्या 5865 

उदयपुर 14 अक्टूबर 2020। उदयपुर मे कोरोना का कहर लगातार जारी है है। आज की रिपोर्ट में 72 पॉजिटिव पाए गए है। अक्टूबर माह में अब तक 1379   पॉजिटिव मिल गए है।   

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया की आज बुधवार को 824 व्यक्तियों की रिपोर्ट प्राप्त हुई जिनमे में से 752 नेगेटिव है और 72 कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।  

आज की रिपोर्ट में पाए गए 72 कोरोना पॉजिटिव में से शहरी क्षेत्र से 57 संक्रमित पाए गए जिनमे से 5 कोरोना वारियर्स, 12 क्लोज कांटेक्ट तथा 40 नए केस पॉजिटिव मिले है। जबकि ग्रामीण क्षेत्र से 15 संक्रमित पाए गए है जिनमे से 7 क्लोज कांटेक्ट और 8 नए केस कोरोना पॉजिटिव मिले है। इस प्रकार आज की रिपोर्ट में कुल 5 कोरोना वारियर्स, 19 क्लोज़ कांटेक्ट, 48 नए केस कोरोना पॉजिटिव पाए गए।  

इन क्षेत्रो से पाए गए कोरोना पॉजिटिव 

श्रीराम कॉलोनी प्रतापनगर, लेक व्यू अपार्टमेंट रूप सागर रोड, छोटी ब्रह्मपुरी, न्यू सादड़ी कॉलोनी, B ब्लॉक प्रतापनगर  विनायक नगर , दुर्गा कॉलोनी बेदला, जावर माइंस सराड़ा, श्रीनाथ नगर बेड़वास, पुला बड़गांव, कमला नगर गुलाब बाग़ रोड, लखारा चौक धानमंडी, शांति नगर सेक्टर 5, B ब्लॉक सेक्टर 9, ब्राह्मण चौराहा झाड़ोल, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सेक्टर 4, इंद्रा नगर सिटी रेलवे स्टेशन, जीएमसीएच कैंपस, बापू बाजार, ऋषभदेव, UIT कॉलोनी पुरोहितों की मादड़ी, महावीर टावर्स बेदला, गारमेंट अपार्टमेंट फतेहपुरा, केशव नगर यूनिवर्सिटी रोड, फतेहपुरा चौराहा, A ब्लॉक चित्रकूट नगर, उपला फला सराड़ा, मुर्शिद नगर सेक्टर 12, अरावली हाइट्स आदर्श कॉलोनी, कंचन विहार मनवा खेड़ा, वैशाली अपार्टमेंट मनवा खेड़ा, रोड न. 2 आनंद विहार कॉलोनी, श्री कुंज कलाजी गोराजी, विवेक नगर सेक्टर 3, गणेश घाटी ऋषभदेव, भोईवाड़ा बड़ी होली, सेंट्रल जेल उदयपुर, लक्ष्मी नारायण मार्ग सवीना, नाकोड़ा नगर प्रतापनगर, चाणक्यपुरी सेक्टर 4, लक्ष्मी नगर प्रतापनगर, बप्पा रावल नगर सेक्टर 6, गोकुल विलेज तितरड़ी, बागौर की हवेली, विनायक विला बेदला,  आवरी माता कच्ची बस्ती, तीज का चौक दिल्ली गेट, चौधरी भवन बोहरा गणेश जी, आशीर्वाद नगर शोभागपुरा, गुड़ली बम्बोरा, C ब्लॉक हवा मगरी सेक्टर 14,  L ब्लॉक सेक्टर 14, K ब्लॉक सेक्टर 14, नवरत्न काम्प्लेक्स साइफन चौराहा, चुंगी नाका के सामने गोवर्धन विलास, सत्यदेव कॉलोनी सवीना, B ब्लॉक सवीना, E ब्लॉक सेक्टर 14, सेरिया सलूम्बर, A ब्लॉक चित्रकूट नगर, सुभाष नगर सेवाश्रम, सहेली नगर न्यू पोलो ग्राउंड से संक्रमित पाए गए है।            

इस प्रकार कुल पॉजिटिव केस की संख्या 5865 हो गई है। जबकि 5466 लोग ठीक हो कर घर जा चुके है। वर्तमान में 199 मरीज़ होम आइसोलेशन में है। जबकि एक्टिव केस 342 है।