×

कोरोना Update 17-09-2020 आज फिर कोरोना का धमाका, 92 पॉजिटिव मिले

कुल पॉजिटिव की संख्या 3579 

 

92 पॉजिटिव में से 17 कोरोना वारियर्स, 26 क्लोज़ कांटेक्ट, 47 नए केस तथा 2 प्रवासी

उदयपुर 17 सितंबर 2020। उदयपुर जिले में कोरोना ने आज फिर घातक प्रहार करते हुए हड़कंप मचाया है। आज एक बार फिर कोरोना ब्लास्ट हुआ। आज दिन में कुल 92 पॉजिटिव पाए गए है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया की आज गुरुवार को 1476 व्यक्तियों की रिपोर्ट प्राप्त हुई जिनमे में से 1384 नेगेटिव है और 92 कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। 

आज की रिपोर्ट में पाए गए 92 कोरोना पॉजिटिव में से शहरी क्षेत्र से 66 संक्रमित पाए गए जिनमे से 13 कोरोना वारियर्स, 19 क्लोज कांटेक्ट, 33 नए केस तथा 1 प्रवासी पॉजिटिव मिले है। जबकि ग्रामीण क्षेत्र से 26 संक्रमित पाए गए है जिनमे से 4 कोरोना वारियर्स,  7 क्लोज कांटेक्ट और 14 नए केस तथा 1 प्रवासी कोरोना पॉजिटिव मिले है। 

इस प्रकार जिले में कुल पॉजिटिव की संख्या 3579 हो गई है। जबकि लगभग 2906 ठीक हो चुके है। वर्तमान में कुल एक्टिव केस लगभग 611 है। जबकि करीब 68 लोगो की मौत हो चुके है।