×

कोरोना Update 22-8-2020: आज 49 पॉजिटिव मिले

कुल पॉजिटिव की संख्या 2258

 
1692 ठीक हो चुके है, 1616 डिस्चार्ज हो चुके है, कुल एक्टिव केस 536     
 

उदयपुर 22 अगस्त 2020। उदयपुर में कोरोना का कहर जारी है। देखते ही देखते कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा दो हज़ार के पार हो गया। आज 49 पॉजिटिव मिल चुके है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि शनिवार को अब तक जिले के 1123 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इस रिपोर्ट के अनुसार 1074 व्यक्ति नेगेटिव है और 49 कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।

आज शनिवार को अब तक जिले में मिली रिपोर्ट में 49 पॉजिटिव पाए गए है। जिनमे से 23 क्लोज़ कांटेक्ट, 19 नए केस तथा 7 कोरोना वारियर्स भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। 

19 नए केस सामने आये है जिनमे से 1 एमपी कॉलोनी सेक्टर 14 गोवर्धन विलास से, 2 हिरणमगरी सेक्टर 5 से, 1 बरगुंडा गोगुन्दा से, 1 ओटीसी स्कीम अम्बामाता से, 2 राजस्थान हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सेक्टर 14 गोवर्धन विलास से, 1 रोशन कॉलोनी सवीना से, 1 अम्बावाड़ी रामपुरा चौराहा से, 1 शास्त्री नगर हिरणमगरी सेक्टर 3 से, 1 हवा मगरी सेक्टर 14 गोवर्धन विलास से, 1 बदराना ओगणा झाड़ोल से, 1 गोकुल विलेज तितरड़ी से, 1 बड़ोदा नर्सरी के पीछे सेक्टर 6 से, 1 सहेली मार्ग सहेलियों की बाड़ी से, 1 खरबडिया मटून गिर्वा से, 1 गढ़ मगरी शोभागपुरा से, 1 एकलव्य कॉलोनी से, 1 कोला मगरी गोकुल विलेज सेक्टर 14 गोवर्धन विलास से पॉजिटिव पाए गए है।

23 क्लोज कांटेक्ट में से 4 आईसीआईसीआई (ICICI) मधुबन से (1 केशव नगर, 1 पूर्बिया कॉलोनी, 1 दुर्गा कॉलोनी नीमच खेड़ा, 1 धोली बावड़ी सीमेंट गली) से, 6 फतेहनगर मावली से, 2 डबोक मावली से, 2 आज़ाद नगर मुल्ला तलाई से, 2 हेमराज जी का अखाडा गुलाब बाग से, 2 अमरूदों की बाड़ी अम्बामाता से, 2 गोगला झाड़ोल से, 1 मुर्शिद नगर सवीना से, 1 ओगड़ बस्ती अम्बामाता से, 1 सुखेर से पॉजिटिव पाए गए है। 
 
वहीँ 7 कोरोना वारियर्स भी पॉजिटिव पाए गए है। जिनमे से 1 लैब टेक्नीशियन सैटेलाइट हॉस्पिटल हिरणमगरी एकलिंगपुरा से, 3 पुलिस कांस्टेबल पुलिस लाइन टेकरी से, 1 कांस्टेबल हर्ष नगर रामपुरा से, 1 हेड कांस्टेबल बड़गांव से, 1 BPM BCMO खेरवाड़ा से पॉजिटिव पाया गया है।  

इस प्रकार कुल कोरोना पॉजिटिव संक्रमितों की संख्या 2258 हो गई है। इनमे से 1692 मरीज़ ठीक हो चुके है। 1616 ठीक हुए मरीज़ो को डिस्चार्ज किया जा चूका है। जिले में कुल एक्टिव केस वर्तमान में 536 है।