×

कोरोना अपडेट 25-09-2020: आज 85 पॉजिटिव मिले

कुल पॉजिटिव की संख्या 3995 

 
85 पॉजिटिव में से 8 कोरोना वारियर्स, 27 क्लोज कांटेक्ट, 50 नए केस 
 

उदयपुर 25 सितंबर 2020। जिले में कोरोना का तांडव आज लगातार छठे दिन भी जारी है। कोरोना महामारी से पिछले छह दिनों में से 20 तारीख दिन में कुल 140 पॉजिटिव पाए गए थे, 21 तारीख को 105 पॉजिटिव पाए गए थे, 23 तारीख को 102 पॉजिटिव मिले थे,  वहीँ परसो 113 पॉजिटिव मिले थे। कल  लगातार पांचवे दिन 103 मरीज़ मिले थे। जबकि आज फिर 85 मरीज़ कोरोना से संक्रमित मिले।  

इस प्रकार छह दिन में 648 पॉजिटिव मिल चुके है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया की आज शुक्रवार को 1016 व्यक्तियों की रिपोर्ट प्राप्त हुई जिनमे में से 931 नेगेटिव है और 85 कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।   

आज की रिपोर्ट में पाए गए 85 कोरोना पॉजिटिव में से शहरी क्षेत्र से 55 संक्रमित पाए गए जिनमे से 8 कोरोना वारियर्स, 22 क्लोज कांटेक्ट तथा 25 नए केस कोरोना पॉजिटिव मिले है। जबकि ग्रामीण क्षेत्र से 30 संक्रमित पाए गए है जिनमे से 5 क्लोज कांटेक्ट और 25 नए केस कोरोना पॉजिटिव मिले है।

इस प्रकार कुल पॉजिटिव केस की संख्या 3995 हो गई है। जबकि 3488 लोग ठीक हो कर घर जा चुके है। वर्तमान में 170 मरीज़ होम आइसोलेशन में है। जबकि एक्टिव केस 463 है।