×

कोरोना अपडेट 27-09-2020: लगातार आठवे दिन भी कहर जारी, आज 106 पॉजिटिव मिले

कुल पॉजिटिव की संख्या 4204 

 
106 पॉजिटिव में से 11 कोरोना वारियर्स,39 क्लोज कांटेक्ट, 56 नए केस 
 

उदयपुर 27 सितंबर 2020। जिले में कोरोना का तांडव आज लगातार आठवे दिन भी जारी है। कोरोना महामारी से पिछले आठ दिनों में से 20 तारीख दिन में कुल 140 पॉजिटिव पाए गए थे, 21 तारीख को 105 पॉजिटिव पाए गए थे, 23 तारीख को 102 पॉजिटिव मिले थे, 24 तारीख को 113 पॉजिटिव मिले थे। 25 तारीख पांचवे दिन 103 मरीज़ मिले थे। वहीँ परसो 85 मरीज़ कोरोना से संक्रमित मिले थे। जबकि कल फिर 103 और 106 कोरोना पॉजिटिव मिले।   

इस प्रकार आठ दिन में 857 पॉजिटिव मिल चुके है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया की आज रविवार को 1286 व्यक्तियों की रिपोर्ट प्राप्त हुई जिनमे में से 1180 नेगेटिव है और 106 कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।   

आज की रिपोर्ट में पाए गए 106 कोरोना पॉजिटिव में से शहरी क्षेत्र से 65 संक्रमित पाए गए जिनमे से 9 कोरोना वारियर्स, 21 क्लोज कांटेक्ट, 35 नए केस  कोरोना पॉजिटिव मिले है। जबकि ग्रामीण क्षेत्र से 41 संक्रमित पाए गए है जिनमे से 2 कोरोना वारियर्स, 18 क्लोज कांटेक्ट और 21 नए केस कोरोना पॉजिटिव मिले है।

इस प्रकार कुल पॉजिटिव केस की संख्या 4204 हो गई है। जबकि 3734 लोग ठीक हो कर घर जा चुके है। वर्तमान में 173 मरीज़ होम आइसोलेशन में है। जबकि एक्टिव केस 423 है।