×

कोरोना Update 28-8-2020: कोरोना कहर जारी आज 58 पॉजिटिव मिले  

कुल पॉजिटिव की संख्या 2668  

 

2029 ठीक हो चुके है, 1975 डिस्चार्ज हो चुके है, कुल एक्टिव केस 607  
 

उदयपुर 28 अगस्त 2020। उदयपुर में आज सुबह सुबह कोरोना का कहर जारी है। कल एक ही दिन में 158 पॉजिटिव मिलने के बाद आज 58 पॉजिटिव मिल  चुके है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि शुक्रवार को अब तक जिले के  629 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इस रिपोर्ट के अनुसार 571 व्यक्ति नेगेटिव है और 58 कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।

आज शुक्रवार को अब तक जिले में मिली रिपोर्ट में 58 पॉजिटिव पाए गए है। जिनमे से 29 नए केस कोरोना पॉजिटिव एवं 26 क्लोज़ कांटेक्ट, 3 कोरोना वारियर्स भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। 

आज के दिन के नए केस (29)

29 नए केस सामने आये है जिनमे से 1 स्वामी नगर से, 1 बरकत कॉलोनी सवीना से, 1 बाजार मोहल्ला बारापाल गिर्वा से, 1 मोक्ष मार्ग भूपालपुरा से, 1 नीमच खेड़ा देवाली से, 1 रूप नगर सेक्टर 3 हिरणमगरी से, 1 तेलीवाड़ा धानमंडी से, 2 दक्षिणी आयड़ से, 1 शुभम काम्प्लेक्स सेक्टर 3 हिरणमगरी से, 1 चेती रामपुरा से, 1 किशन की घाटी डबोक से, 1 आदर्श नगर तितरड़ी से, 1 कुम्हारवाड़ा केशरिया जी से, 1 एकलव्य कॉलोनी मुल्ला तलाई से, 1 मेनार वल्लभनगर से, 1 छोटी ब्रह्मपुरी से, 1 राजस्थान हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सेक्टर 14 गोवर्धन विलास से, 1 विद्या नगर सेक्टर 4 हिरणमगरी से, 1 शास्त्री सर्किल से, 1 निर्मला विहार सेक्टर 3 हिरणमगरी से,  1 घासा मावली से, 1 जवाहर जैन स्कूल के पीछे सेक्टर 11 हिरणमगरी से, 2 सेक्टर 13 से, 1 दक्षिण सुंदरवास खेमपुरा से, 1 जवाहर नगर पटेल सर्कल से, 1 राम सिंह जी की बाड़ी सेक्टर 11 हिरणमगरी से, 1 दलाल हॉस्पिटल के पास अशोकनगर से  पॉजिटिव पाए गए है।  

आज के दिन के क्लोज़ कांटेक्ट 26 

आज 26  क्लोज कांटेक्ट में से 3 जयश्री कॉलोनी बोहरा गणेश जी से, 1 अशोक विहार भूपालपुरा से, 1 सोना सेहरी कुम्हारवाड़ा से, 3 कुराबड़ गिर्वा से, 1 न्यू भैरवाय नगर प्रतपानगर से, 1 सुखदेवी नगर बेदला से, 1 न्यू राजेंद्र नगर गायरियावास से, 1 नाकोड़ा नगर सेक्टर 3 हिरणमगरी से, 1 छबीला भेरुजी सिंधी बाजार से, 1 ठक्कर बप्पा कॉलोनी सूरजपोल से, 1 मेलडी माता मंदिर सेक्टर 14 गोवर्धन विलास से, 3 रोशन कॉलोनी सवीना से, 3 राजस्थान हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से, 1 आई ब्लॉक सेक्टर 14 गोवर्धन विलास से, 4  IDFC बैंक (1 एफ ब्लॉक सेक्टर 14 गोवर्धन विलास से, 1मोती मगरी स्कीम से, 1 जी ब्लॉक सेक्टर 14 गोवर्धन विलास से, 1 गोखरा मगरी तितरड़ी से) पॉजिटिव पाए गए है। 

वहीँ आज के दिन में 3 कोरोना वारियर्स भी पॉजिटिव पाए गए है जिनमे से 3 हेड कांस्टेबल/ कांस्टेबल पुलिस लाइन टेकरी से कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। 

इस प्रकार कुल कोरोना पॉजिटिव संक्रमितों की संख्या 2668 हो गई है। इनमे से 2029 मरीज़ ठीक हो चुके है। 1975 ठीक हुए मरीज़ो को डिस्चार्ज किया जा चूका है। जिले में कुल एक्टिव केस वर्तमान में 607  है।