×

कोरोना अपडेट 29-09-2020 जाने किन क्षेत्रो से मिले 101 कोरोना पॉजिटिव 

सितंबर माह में अब तक 1921 पॉजिटिव मिल चुके है 
 
अब तक कुल पॉजिटिव की संख्या 4385  

उदयपुर 30 सितंबर 2020। जिले में कोरोना ने सितंबर माह में जमकर कर कहर बरपाया है। सितम्बर माह में 1921 कोरोना पॉजिटिव मिले वहीँ पिछले दस दिनों में 1038 पॉजिटिव मिले है।  यानि पिछले दस दिनों में औसतन 103 मरीज़ प्रतिदिन मिल रहे है।  

कोरोना महामारी से पिछले दस दिनों में से 20 तारीख दिन में कुल 140 पॉजिटिव पाए गए थे, 21 तारीख को 105 पॉजिटिव पाए गए थे, 22 तारीख को 102 पॉजिटिव मिले थे, 23 तारीख को 113 पॉजिटिव मिले थे। 24 तारीख 103 मरीज़ मिले थे। 25 तारीख 85 मरीज़ कोरोना से संक्रमित मिले थे। जबकि 26 तारीख 103, 27 तारीख को 106 कोरोना पॉजिटिव मिले। परसो 80 पॉजिटिव पाए गए। और कल 101 पॉजिटिव पाए गए थे।    

कल मंगलवार की रिपोर्ट में पाए गए 101 कोरोना पॉजिटिव में से शहरी क्षेत्र से 71 संक्रमित पाए गए जिनमे से 3 कोरोना वारियर्स, 15 क्लोज कांटेक्ट तथा 53 नए केस कोरोना पॉजिटिव मिले है। जबकि ग्रामीण क्षेत्र से 30 संक्रमित पाए गए है जिनमे से 1 कोरोना वारियर्स, 5 क्लोज कांटेक्ट और 24 नए केस कोरोना पॉजिटिव मिले है।

कल की रिपोर्ट में पॉजिटिव पाए गए कोरोना वारियर्स में से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पदराड़ा गोगुन्दा से 45 वर्षीय नर्सिंगकर्मी, महाराणा भूपाल चिकित्सालय के तीन स्वास्थ्यकर्मी जिनमे 58 वर्षीया महिला, 32 वर्षीय मेल नर्स, 45 वर्षीया महिला स्वास्थ्यकर्मी शामिल है 

इन क्षेत्रो से मिले क्लोज़ कांटेक्ट, तथा नए केस 

बड़गांव, जावर माइंस, तितरड़ी, ढीकली प्रताप नगर, झाड़ोल, A-ब्लॉक सेक्टर 14 गोवर्धन विलास, वल्लभनगर, मावली, फतहनगर, सलूम्बर, ज़िंक कॉलोनी, टाइगर हिल्स, बोहरवाड़ी (सलूम्बर), भींडर, कलाजी गोराजी, लाल मगरी मस्तान बाबा दरगाह के पास, बंजारा स्ट्रीट, दक्षिण आयड़, अशोकनगर, रामपुरा चौराहा, टैगोर नगर हिरणमगरी सेक्टर 4, अमल का कांटा, पानेरियों की मादड़ी, मुर्शिद नगर सवीना, कुम्भा नगर, अम्बामाता, गणगौर घाट, सुंदरवास, वीआईपी कॉलोनी एवं नीमच खेड़ा से सक्रमित पाए गए है। 

   इस प्रकार कुल पॉजिटिव केस की संख्या 4385 हो गई है। जबकि 3820 लोग ठीक हो कर घर जा चुके है। वर्तमान में 202 मरीज़ होम आइसोलेशन में है। जबकि एक्टिव केस 516 है।