×

कोरोना Update 30-8-2020: आज 45 कोरोना पॉजिटिव मिले 

कुल पॉजिटिव की संख्या 2767  

 
2141 ठीक हो चुके है, 2108 डिस्चार्ज हो चुके है  

उदयपुर 30 अगस्त 2020। उदयपुर में कोरोना का कहर जारी है। आज दिन में 45 पॉजिटिव मिल चुके है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि रविवार को जिले के 629 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इस रिपोर्ट के अनुसार 584 व्यक्ति नेगेटिव है और 45 कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।

आज रविवार को अब तक जिले में मिली रिपोर्ट में 45 पॉजिटिव पाए गए है। जिनमे से 19 नए केस कोरोना पॉजिटिव एवं 16 क्लोज़ कांटेक्ट, 10 कोरोना वारियर्स भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। 

19  नए केस सामने आये है जिनमे से 2 वासनी फतेहनगर मावली से, 1 आवरी माता रेती स्टैंड से, 1 डी ब्लॉक सेक्टर 14 गोवर्धन विलास से, 1 चमनपुरा हाथीपोल से, 1 गवर्नमेंट क्वार्टर मधुबन से, 1 चांदपोल से, 2 बाजार मोहल्ला बारापाल से, 1 मीरा नगर भुवाणा से, 1 सियालपुरा लखावली बड़गांव से, 1 आरटीओ ऑफिस प्रतापनगर से, 1 घंटाघर से, 1 सापुल सराड़ा से, 1 होली चौक सलूम्बर से, 1 लक्ष्मी मार्ग अमल का कांटा से, 1 न्यू फतेहपुरा (बिग बाजार के पीछे) से, 1 कंदुनि ओरवाडिया सलूम्बर से, 1 शांति नगर हिरणमगरी सेक्टर 3 से पॉजिटिव पाए गए है।  

16 क्लोज कांटेक्ट में से 1 सनवाड़ फतेहनगर से, 1 हुंडई शोरूम के पीछे बलीचा से, 1 एकलव्य कॉलोनी मुल्ला तलाई से, 2 ओड़ा झाड़ोल से, 1 लक्ष्यपुरा काम्प्लेक्स सरदारपुरा से, 1 झाड़ोल सराड़ा से, 1 घाटी साकरोदा गिर्वा से, 1 माधव नगर शोभागपुरा से, 1 अम्बामाता से, 2 सेक्टर 9 सवीना से, 1 आनंद विहार टेकरी से, 2 वैजयंती विहार आदर्श नगर कालका माता रोड से, 1 रजा कॉलोनी मुल्ला तलाई से पॉजिटिव पाए गए है। 

वहीँ आज के दिन में 10 कोरोना वारियर्स भी पॉजिटिव पाए गए है जिनमे से 4 डॉक्टर महाराणा भूपाल जनरल हॉस्पिटल से, 1 स्टाफ बाल चिकित्सालय एमबी अस्पताल से , 1 सब इंस्पेक्टर और 1 कांस्टेबल फतेहनगर थाना से, 2 कांस्टेबल टेकरी पुलिस लाइन से, 1 कांस्टेबल हाथीपोल थाना से पॉजिटिव पाए गए है। 

इस प्रकार कुल कोरोना पॉजिटिव संक्रमितों की संख्या 2767 हो गई है। इनमे से 2141 मरीज़ ठीक हो चुके है। 2108 ठीक हुए मरीज़ो को डिस्चार्ज किया जा चूका है। जिले में कुल एक्टिव केस वर्तमान में 594 है।