मार्च के दूसरे दिन 1 डिजिट में आया आंकड़ा, 8 पॉजिटिव, 42 रिकवर
तीसरी लहर में कुल संक्रमित 17752
अब तक कुल 74157
उदयपुर 2 मार्च 2022। जिले में आज 8 लोग संक्रमित पाए गए है। आज संक्रमितों की संख्या के साथ साथ संक्रमण दर में गिरावट दर्ज की गई। आज संक्रमण दर 1.23% रही जबकि कल 2.64% और परसो 2.61% थी। फरवरी माह अब तक कुल 4069 संक्रमित में से शहरी क्षेत्र से 1796 मरीज़ और ग्रामीण क्षेत्र से 2273 संक्रमित मिले थे। वहीँ मार्च के दो दिन में ग्रामीण क्षेत्र से 13 और शहरी क्षेत्र से 18 संक्रमित मिले है। हालाँकि आज ग्रामीण क्षेत्र से कोई पॉजिटिव नहीं मिला है।
फ़रवरी के शुरू होते ही संक्रमण दर गिरना जारी है। दिसंबर के आखरी हफ़्तों में वैज्ञानिकों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कहा था की जनवरी के अंत और फरवरी की शुरुआत में तीसरी लहर पर काबू आना शुरू होगा। हालांकि अभी भी संक्रमण का खतरा बना हुआ है, मगर वैक्सीनेशन ने संक्रमण पर नियंत्रण रखा हुआ है। आज 42 संक्रमित मरीजों की रिकवरी दिखाई गयी हैं और अस्पताल में भर्ती मरीज़ की संख्या 14 हैं।
नवंबर से शुरू हुए तीसरी लहर के संक्रमण में जनवरी के तीसरे हफ्ते में सबसे ज्यादा संक्रमण देखने को मिला और आज की रिपोर्ट के अनुसार कुल 650 सैंपल कि रिपोर्ट आई, जिसमे 642 मरीज़ का सैंपल नेगेटिव पाया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ दिनेश खराडी द्वारा जारी हुए आंकड़ों का सारांश इस प्रकार है
| आज कुल पाज़िटिव | 8 |
| शहरी क्षेत्र | 8 |
| ग्रामीण क्षेत्र | - |
| क्लोज़ कान्टैक्ट | 3 |
| नए मरीज़ | 5 |
| रिपोर्ट में कुल सैम्पल | 650 |
| पाज़िटिविटी (संक्रमण) दर | 1.23% |
| कुल क्लोज़ कान्टैक्ट | 5,420 |
| कुल नए मरीज | 12,332 |
| आज कुल ऐक्टिव मरीज | 145 |
| अस्पताल में भर्ती मरीज | 14 |
| कुल रिकवर हुए मरीज | 42 |
| तीसरी लहर में अब तक संक्रमित | 17,752 |
| तीसरी लहर में शहरी क्षेत्र के संक्रमित | 11,206 |
| तीसरी लहर में ग्रामीण क्षेत्र के संक्रमित | 6,546 |
| उदयपुर में कुल संक्रमित | 74,157 |
कोरोना संक्रमण शुरू होने से अब तक ज़िले में कुल 74,157 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं, जबकि 73,237 लोग ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में 131 मरीज़ होम आइसोलेशन में हैं जबकि 14 अस्पताल में भर्ती हैं। कोरोना से कुल मौत की संख्या 776 है।