×

लगातार घट रही संक्रमण दर, आज 136 पॉजिटिव, 330 रिकवर

फ़रवरी माह में कुल संक्रमित 3079

 

शहरी क्षेत्र से 1372 जबकि ग्रामीण क्षेत्र से 1707  
तीसरी लहर में कुल संक्रमित 16731

उदयपुर 11 फरवरी 2022। जिले में फ़रवरी माह में कोरोना संक्रमण का धीरे धीरे कम होता दिखाई दे रहा वहीँ ग्रामीण क्षेत्रो में अब अधिक संक्रमित फ़ैल रहा है। आज भी शहर के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्र में अधिक संक्रमित पाए गए है। कुल 136 संक्रमितों में से 56 शहर से पाए गए है तो ग्रामीण क्षेत्र से 80 पाए गए है। कल के मुकाबले संक्रमण दर में भी कमी आई है। आज संक्रमण दर 6.98% है जबकि कल 7.47% और परसो 9.72% थी। फ़रवरी के 11 दिनों में कुल 3079 संक्रमित में से शहरी क्षेत्र से 1372 मरीज़ और ग्रामीण क्षेत्र से 1707 संक्रमित मिले है।

31 जनवरी के बाद संक्रमण दर लगातार गिर रहा है। दिसंबर के आखरी हफ़्तों में वैज्ञानिकों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कहा था की जनवरी के अंत और फरवरी की शुरुआत में तीसरी लहर पर काबू आना शुरू होगा। हालांकि अभी भी संक्रमण का खतरा बना हुआ है, मगर वैक्सीनेशन ने संक्रमण पर नियंत्रण रखा हुआ है।  आज 380 संक्रमित मरीजों की रिकवरी दिखाई गयी हैं और अस्पताल में भर्ती मरीज़ की संख्या 63 हैं।  

नवंबर से शुरू हुए तीसरी लहर के संक्रमण में जनवरी के तीसरे हफ्ते में सबसे ज्यादा संक्रमण देखने को मिला और। आज की रिपोर्ट के अनुसार कुल 1,948   सैंपल कि रिपोर्ट आई, जिसमे 1,812 मरीज़ का सैंपल नेगेटिव पाया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ दिनेश खराडी द्वारा जारी हुए आंकड़ों का सारांश इस प्रकार है

आज कुल पाज़िटिव                 136
शहरी क्षेत्र                  56
ग्रामीण क्षेत्र                  80
क्लोज़ कान्टैक्ट                  58
नए मरीज़                  78
रिपोर्ट में कुल सैम्पल            1,948
पाज़िटिविटी (संक्रमण) दर 6.98%
कुल क्लोज़ कान्टैक्ट            5,038
कुल नए मरीज          11,693
आज कुल ऐक्टिव मरीज                962
अस्पताल में भर्ती मरीज                  63
कुल रिकवर हुए मरीज                330
तीसरी लहर में अब तक संक्रमित          16,731
तीसरी लहर में शहरी क्षेत्र के संक्रमित          10,764
तीसरी लहर में ग्रामीण क्षेत्र के संक्रमित            5,967
उदयपुर में कुल संक्रमित          73,136

कोरोना संक्रमण शुरू होने से अब तक ज़िले में कुल 73,136 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं, जबकि 71,338 लोग ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में 962 मरीज़ होम आइसोलेशन में हैं जबकि 63 अस्पताल में भर्ती हैं। कोरोना से कुल मौत की संख्या 774 है।