×

निगम ने लगातार दूसरे दिन सीज की इमारत, तुरंत जमा करवाया यूडी टैक्स

सेक्टर 4 स्थित हंसा पैलेस को नगरीय विकास कर जमा नहीं करने पर सीज करने की कार्यवाही की गई

 

उदयपुर नगर निगम द्वारा लगातार दूसरे दिन बड़ी कार्यवाही करते हुए नगरीय विकास कर जमा नहीं करवाने के कारण से 4 स्थित शोरूम को सीज करने की कार्रवाई अमल में लाई गई। 

नगर निगम राजस्व अधिकारी नितेश भटनागर ने बताया कि आयुक्त राम प्रकाश के निर्देश पर गुरुवार को लगातार दूसरी बड़ी कार्यवाही की गई। गुरुवार को सेक्टर 4 स्थित हंसा पैलेस को नगरीय विकास कर जमा नहीं करने पर सीज करने की कार्यवाही की गई। 

निगम ने नोटिस में अंकित किया की नगरीय विकास एंव स्वायत शासन विभाग की अधिसूचना क्रमांक 5513 दिनांक 29.00.2007 एंव अधिसूचना क्रमांक 8884 व 9356 दिनांक 24.08.2016 के तहत के वर्ष 2007 से 2023 तक उक्त संपत्ति का नगरीय विकास कर की कुल बकाया राशि 14,29,707/- रूपये का जमा नही किया गया था। संबंधित द्वारा टैक्स बकाया रहने के लिए कोई संतोषप्रद का कारण भी नही बताया गया है। 

फर्म से कुल बकाया का नोटिस भी तामिल करवाया जा चुका था। सभी कार्यवाही पूरी करने के उपरांत निगम ने कार्यवाही करते हुए राजस्थान नगरपालिका अधिनियम 2009 की धारा की उपबंधो के अधिन यू डी टैक्स की वसूली की पूर्ती हेतु चंद्र प्रकाश टांक का सेक्टर 4 स्थित हंसा पैलेस संपति को सीज करने की कार्यवाही की गई। संपत्ति सीज होने के पश्चात भवन मालिक द्वारा तुरंत बकाया यूडी टैक्स जमा करवाया।

महापौर उप महापौर ने फिर जारी कि अपील 

नगर निगम महापौर गोविंद सिंह टॉक एवं उप महापौर पारस सिंघवी ने एक बार फिर शहर वासियों से अपील जारी कर नगर निगम के कार्यों में सहयोग करने की अपील की है। 

नगर निगम उपमहापौर पारस सिंघवी ने कहा कि शहर के विकास में नगरी विकास कर कि अहम भूमिका है। शहर की लगभग सभी प्रमुख संपत्ति मालिकों को निगम द्वारा नोटिस वितरित किए जा चुके हैं फिर भी कई लोगों द्वारा अभी तक अपना नगरी विकास कर जमा नहीं कराया है। अतः जिनका भी यू डी टैक्स बकाया है वह जल्द से जल्द नगर निगम में अपना नगरी विकास कर जमा करा सहयोग करे। निगम का उद्देश्य किसी को परेशान करने का नहीं है लेकिन व्यवस्था को बनाए रखना निगम की मजबूरी है।