×

निगम बांटेगा निःशुल्क पौधे, कोई भी ले सकता है पेड़

हर शहरवासी ले सकता है 5 पेड़, निगम नर्सरी में 10 बजे से 4 बजे तक करे संपर्क, पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर होंगे वितरित

 

उदयपुर 15 सितंबर 2023। नगर निगम उदयपुर द्वारा शहर को हरा भरा बनाने की एक और नई कवायद शुरू की है। निगम शहर वासियों को नि:शुल्क पेड़ उपलब्ध करवाएगा जिसमें कोई भी शहर वासी निगम नर्सरी में आकर पांच पेड़ नि:शुल्क प्राप्त कर सकता है।

नगर निगम उद्यान समिति अध्यक्ष महेश त्रिवेदी ने बताया कि असम के महामहिम राज्यपाल एवं उदयपुर शहर के पूर्व विधायक गुलाबचंद कटारिया के उदयपुर को हरा भरा बनाने की कल्पना को साकार करने के उद्देश से महापौर गोविंद सिंह द्वारा शहर वासियों को निशुल्क पेड़ वितरित करने के निर्देश दिए थे। 

उद्यान समिति द्वारा निर्देश की पालना में सोमवार से निशुल्क उपलब्ध पेड़ बांटना प्रारंभ करेंगी। शहर का कोई भी व्यक्ति सुबह 10 बजे से सायं 4 बजे तक निगम नर्सरी आकर पांच पेड़ निशुल्क प्राप्त कर सकता है। निगम पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर पेड़ वितरित करेगा।

किसी भी शहरवासी के पास यदि पेड़ लगाने हेतु उचित स्थान है जहां पर बड़े पेड़ आसानी से लगाए जा सकते हैं वो जरूर वृक्षारोपण करें, जिससे हमारा शहर हरा भरा एवं सुंदर दिखे। नगर निगम आयुक्त मयंक मनीष ने इस कार्य को लेकर उद्यान शाखा के कर्मचारियों को विशेष निर्देश दिए हैं की पेड़ लेने आने वाले शहर वासियों को किसी प्रकार की कोई समस्या ना रहे। ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।