×

उदयपुर - 8 में से 6 भाजपा, 2 कांग्रेस 

3 सीट झाड़ोल, गोगुन्दा और सलूम्बर सीट पर BAP ने कांग्रेस का खेल बिगाड़ा

 

3 दिसंबर 2023। उदयपुर की आठ सीटों पर किस पार्टी का प्रत्याशी आगे चल रहा है।  मतगणना से जुडी प्रत्येक राउंड की विधानसभवार जानकारी

उदयपुर शहर से ताराचंद जैन भारतीय जनता पार्टी 32510 वोट से जीते

खेरवाड़ा में फिर उलटफेर बाप पार्टी (BAP) के प्रवीण कुमार परमार 95 वोट से आगे

सलूंबर से अमृतलाल मीणा बीजेपी 5910 वोट से आगे

उदयपुर के शहर भाजपा प्रत्याशी ताराचंद जैन 23594 वोटो से आगे

उदयपुर शहर में काउंटिंग के 10 राउंड पूरे 
गोगुंदा से भारतीय जनता पार्टी के प्रताप लाल भील 6288 वोट, 
झाडोल से भाजपा के बाबूलाल खराड़ी 17658,
खेरवाड़ा से कांग्रेस के डॉक्टर दयाराम परमार 131, 
उदयपुर ग्रामीण से फूल सिंह मीणा 22171, 
उदयपुर शहर से भारतीय जनता पार्टी के ताराचंद मीना 17408,
मावली से भाजपा के कृष्ण गोपाल पालीवाल 2875, 
वल्लभनगर से भारतीय जनता पार्टी के उदयलाल डांगी 16788, 
सलूंबर से भारतीय जनता पार्टी के अमृतलाल मीणा 1730 वोट की बढ़त पर

 

खेरवाड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर दयाराम परमार ने 371 वोटो के साथ लीड ली है

उदयपुर ग्रामीण सीट के प्रत्याशी भाजपा के फूल सिंह मीणा 18123 वोटो से आगे

वल्लभनगर 14636 से भाजपा आगे

सलूंबर कांग्रेस प्रत्याशी रघुवीर सिंह मीणा 1609 वोटो की लीड पर

वल्लभनगर में भारतीय जनता पार्टी के उदय लाल डांगी 9799 वोटो की लीड पर

भाजपा के उदयपुर सीट के प्रत्याशी ताराचंद जैन 4233 वोट से लीड पर

उदयपुर के गोगुंदा के भाजपा प्रत्याशी प्रताप लाल भील 4804 वोटो से लीड पर

उदयपुर ग्रामीण के भाजपा प्रत्याशी फूल सिंह मीणा 12601 वोटो की लीड पर

उदयपुर शहर से भाजपा प्रत्याशी ताराचंद जैन ने एक बार फिर 882 वोटो की लीड लिए

उदयपुर ग्रामीण के भाजपा प्रत्याशी फूल सिंह मीणा 5904 वोटो से लीड पर

सलूंबर में कांग्रेस के प्रत्याशी रघुवीर सिंह मीणा ने 869 वोटो की लीड ली है

उदयपुर सीट के कांग्रेस प्रत्याशी गौरव वल्लभ सिर्फ 8 वोटो की लीड पर

मावली में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कृष्ण गोपाल पालीवाल 2818 वोटो से आगे

झाड़ोल में भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल खराड़ी 9469 वोटो की लीड पर

उदयपुर ग्रामीण से फूल सिंह BJP 1912 वोट से आगे

गोगुंदा में भारतीय जनता पार्टी के प्रताप लाल 3701 वोटो से आगे

तीसरे राउंड में उदयपुर शहर सीट के लिए कांग्रेस के प्रत्याशी गौरव वल्लभ 2370 वोटो से लीड पर

वल्लभनगर में भाजपा प्रत्याशी उदयलाल देंगे 5344 वोटो की लीड पर

मावली से भारतीय जनता पार्टी के कृष्ण गोपाल पालीवाल 1864 वोटो से लीड पर

सलूंबर में भारतीय आदिवासी पार्टी के जितेश कुमार मीणा 219  लीड काम हो गई है
झाडोल से बाबूलाल खराड़ी 7490 वोटो से आगे

खेरवाड़ा में बीटीपी के प्रवीण कुमार परमार 244 वोट से आगे

वल्लभनगर में भाजपा 5000 वोट से आगे, 4 राउंड

गोगुंदा के 2 राउंड ख़त्म: भाजपा प्रत्याशी करीब 3200 से ज्यादा वोटों से आगे

वल्लभनगर से भारतीय जनता पार्टी के उदय लाल डांगी 1567 वोटो से आगे

खेरवाड़ा बीजेपी नानालाल अहारी 25 वोटो से आगे 
मावली  बीजेपी कृष्ण गोपाल पालीवाल 631 वोटो से आगे 

गोगुंदा में भारतीय जनता पार्टी के प्रताप लाल भील  929 वोट से आगे चल रहे हैं 
झाड़ोल में भारतीय जनता पार्टी के बाबूलाल खराड़ी 3590 वोटो से आगे चल रहे हैं 

उदयपुर ग्रामीण में भारतीय जनता पार्टी के फूल सिंह मीणा 15006 वोट से आगे चल रहे हैं 
शहर में भी भारतीय जनता पार्टी के ताराचंद मीना 739 वोट की लीड के साथ आगे चल रहे हैं

8:00 AM वोटो की गिनती शुरू 

पोस्टल बैलेट की हो रही है गिनती

उदयपुर शहर से ताराचंद जैन लगभग 1 हजार वोट से आगे 

 

उदयपुर ग्रामीण सीट से बीजेपी के फूल सिंह मीणा आगे

झाड़ोल से भाजपा के बाबूलाल खराड़ी आगे

वल्लभनगर के शुरुआती रुझान में कांग्रेस की प्रीति शक्तावत आगे

सलूंबर से रघुवीर सिंह मीणा आगे

मावली से पुष्कर लाल डांगी आगे

1. उदयपुर शहर विधानसभा सीट - ताराचंद जैन भारतीय जनता पार्टी 32256 वोट से जीते

उदयपुर शहर विधानसभा सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा के ताराचंद जैन और कांग्रेस के गौरव वल्लभ पंत के बीच है। 

कुल मतदान 66.67% हुआ है। 


2. उदयपुर ग्रामीण विधानसभा सीट 

अनुसूचित जनजाति के लिए रिज़र्व इस सीट पर भी मुख्य मुकाबला भाजपा के फूल सिंह मीणा और कांग्रेस के डॉ विवेक कटारा के बीच है। इसके अतिरिक्त यहाँ से बीटीपी के अमित खराड़ी भी मैदान में है। 

कुल मतदान -इस सीट पर 74.05% मतदान हुआ है

3. वल्लभनगर विधानसभा सीट 
मेवाड़ की सबसे हॉट सीट यहीं मानी जा रही है। इस सीट पर 75 फीसदी मतदान हुआ है। कांग्रेस की प्रीति शक्तावत, जनता सेना की दीपेंद्र कुंवर और भाजपा के उदयलाल डांगी मुख्य मुकाबले में  

 

4. मावली विधानसभा सीट 

कांग्रेस के पुष्कर डांगी, भाजपा के केजी पालीवाल और आरएलपी के कुलदीप सिंह चुण्डावत 

इस सीट पर ज़िले में सर्वाधिक 79.12% मतदान हुआ है।  

 
5. खेरवाड़ा विधानसभा सीट 

अनुसूचित जनजाति रिज़र्व इस सीट पर भी मुख्य मुकाबला कांग्रेस के डॉ दयाराम परमार, भाजपा के नानालाल अहारी, भारत आदिवासी पार्टी से विनोद कुमार मीणा 

इस विधानसभा सीट पर 71 फीसदी मतदान हुआ है। 

6. गोगुन्दा विधानसभा सीट 

अनुसूचित जनजाति रिज़र्व इस सीट पर भी मुख्य मुकाबला भाजपा  प्रताप भील और कांग्रेस के मांगीलाल गरासिया, भारत आदिवासी पार्टी से उदयलाल

इस सीट पर 71.70 फीसदी मतदान हुआ है। 

7. झाड़ोल विधानसभा सीट 

अनुसूचित जनजाति रिज़र्व इस सीट पर भी मुख्य मुकाबला भाजपा के बाबूलाल खराड़ी, कांग्रेस के हीरालाल दरांगी 
इस बार 78.55 फीसदी मतदान हुआ है।   

8. सलूंबर विधानसभा सीट 

अनुसूचित जनजाति रिज़र्व इस सीट पर भी मुख्य मुकाबला भाजपा के अमृतलाल मीणा और कांग्रेस के रघुवीर सिंह मीणा और भारत आदिवासी पार्टी के जितेशकुमार मीणा 

इस सीट पर 70.05 फीसदी मतदान हुआ है।