×

कोविशील्ड की वैक्सीन का सुचारु रूप से कार्य शुरू

उदयपुर संभाग को मिले 1,10,000 डोज

 

अधिकतम आयु सीमा समाप्त 

उदयपुर - पिछले तीन दिन से कोरोना की वैक्सीन की कमी के कारण टीकाकरण का रुका हुआ था।  शनिवार को वैक्सीन का कार्यक्रम ने फिर से गति पकड़ ली है।  उदयपुर सम्भान को शुक्रवार को 30 हज़ार डोज मिल चुके है। लेकिन अब सरकार ने तय वैक्सीन आयु सीमा को समाप्त कर दिया है। 

यह निर्देश जारी किया है की जो भी वैक्सिनेशन केंद्र में पहुंचे उसे टीका लगाया जाएगा। 3 जुलाई को कोविशील्ड वैक्सीन की प्रथम और द्वितीय डोज 18 की आयु से अधिक वर्ग के सभी लोगो को लगायी जाएगी।  

उदयपुर संभाग को वैक्सीन में कोविशील्ड वैक्सीन डोज एक लाख 10 हज़ार दी गयी जिनमे से उदयपुर को 30 हज़ार वैक्सीन उदयपुर को दी गयी। कोवैक्सीन डोज उपलब्ध नहीं लेकिन बतया जा रहा है की कोवैक्सीन जल्दी उपलब्ध करवाई जाएगी टीको का समय दस बजे से शाम चार बजे तक रहेगा।    
 
इन जगहों पर लगेंगे टीके 

 

- आरएनटी कॉलेज 
- सैटेलाइट हॉस्पिटल से 6 हिरण मगरी 
- जिला अस्पताल चांदपोल, अम्बामाता 
- यूपीएचसी भुवाणा 
- यूपीएचसी आयड़ 
- यूपीएचसी धानमंडी 
- यूपीएचसी हाऊसिंग बोर्ड से 14 
- यूपीएचसी कृषि मंडी 
- केशव नगर जैन मंदिर,  आयड़ 
- महाप्रज्ञा विहार, भुवाणा 
- सुहालका भवनए से 14 
- झूलेलाल भवन,  शक्ति नगर 
 - कम्युनिटी सेंटर, से 4 
- रेड क्रॉस सोसायटी से 5 
- कम्युनिटी  सेंटर खटीक समाज, हाथीपोल 
- कम्युनिटी सेंटर से 4 चाणक्यपुरी 


पूर्व पंजीयन की अब आवश्यकता नहीं 

ऑनलाइन बुकिंग और स्लॉट बुकिंग की अब अनिवार्यत नहीं उसके बदले अब वैक्सीन केंद्र पर ही मोबाइल नंबर  रजिस्टर्ड   कर वैक्सीन लगवाई जा सकेगी।  लोगो को समय पर ठटीके लगवाने पहुंचान होगा।  18 वर्ष से अधिक उम्र का कोई भी व्यक्ति टीका लगवा सकेगा। - डॉ अशोक आदित्य, आरसीएचओ, उदयपुर