×

फतेहसागर 7ft जबकि पिछोला 9.5ft के करीब 

केचमेंट क्षेत्र में यदि अच्छी वर्षा होती है तो दोनों झीलों को फिर से छलकने की आस 

 

जिले में मानसून की सक्रियता

उदयपुर 25 अगस्त 2020 । जिले में मानसून की सक्रियता से शहर की दोनों प्रमुख झीलों फतहसागर और पिछोला में पानी की आवक बनी हुई है। लेकसिटी में आज सुबह की शुरुआत भी खुशनुमा मौसम के साथ हुई। चारों और बादलों की बीच हल्की रिमझिम रिमझिम बारिश जारी है। 

पिछोला झील सीसारमा से लगातार आवक के चलते पिछोला झील का जलस्तर जो 9.5 फिट के करीब हो गया है। पिछोला से लिंक नहर के ज़रिये फतेहसागर में पानी की आवक बनी हुई है वहीँ दूसरी और फतेहसागर में लिंक नहर और मदार नहर से पानी की आमद जारी है जिसके चलते शहर की जान कहीं जाने वाली फतेहसागर झील का जलस्तर 7 फिट के कर्रीब पहुँच गया है। 

उल्लेखनीय है की पिछोला की कुल भराव क्षमता 11 फ़ीट है। जबकि फतेहसागर की भराव क्षमता 13 फिट है। हालांकि मदार नहर से आज आवक थोड़ी धीमी पड़ गई है। रविवार रात से मंगलवार दोपहर तक फतेहसागर झील में डेढ़ दो फीट की आवक हुई है। झील का जलस्तर 4 फ़ीट 7 इंच से बढ़कर 7 फ़ीट के करीब  हो गया है। 

वर्तमान में सीसारमा नदी 3 फ़ीट 6 इंच व मदार नहर 1 फीट 4 इंच चल रही है। प्रातः 8 बजे समाप्त बीते 24 घन्टो में रिमझीम व बूंदाबांदी के बीच जिले में उदयसागर पर 24 मिमी व देवास प्रथम में 32 मिमी वर्षा दर्ज की गई।