×

फतहसागर साढ़े 8 फीट, पिछोला सवा आठ फीट 

झीलों को पूर्ण भराव क्षमता तक पहुँचाने के लिए अभी और वर्षा की ज़रूरत

 
दो दिनों से वर्षा का दौर थमा

उदयपुर 18 सितंबर 2021। कल शुक्रवार जिले में बादल छाए लेकिन बरसात नहीं हुई। वहीँ दिन में तेज़ धुप भी खिली रही। जबकि जिले के केजड़ में 36 मिलीमीटर और बावलवाड़ा में 5 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। झीलों के केचमेंट क्षेत्रो में बरसात न होने से लिंक नहरों में बहाव घटता जा रहा है। इसी वजह से झीलों की जलस्तर में अपेक्षित वृद्धि दर्ज नहीं की गई। 

मदार लिंक नहर से फतहसागर में आती जलराशि

आज सुबह तक 13 फीट की भराव क्षमता वाली फतहसागर झील में जलस्तर साढ़े फीट दर्ज किया गया जबकि 11 फीट की भराव क्षमता वाली पिछोला का जलस्तर सवा आठ फीट है।  मदार लिंक नहर के ज़रिये फतहसागर झील को भरने वाली बड़ा मदार का जलस्तर 2 इंच घटा है। वहीँ देवास प्रथम के 6 इंच गेट खुले होने से सीसारमा लिंक नहर से पौने दो फीट का बहाव जारी है। 

स्वरुप सागर लिंक नहर