×

अमराई घाट पर टिकटों में हेराफेरी

आगंतुकों को दी जाने टिकट के हिस्से में 10 लोग का शुल्क अंकित जबकि विभाग वाले हिस्से में केवल 2 लोगो को शुल्क दिखाया गया 
 

 

जांच की जायेगी, गड़बड़ी मिली तो कार्यवाही करेंगे - सहायक आयुक्त देवस्थान विभाग 

उदयपुर 8 जनवरी 2022 । उदयपुर शहर के पिछोला किनारे अमराई घाट पर देवस्थान विभाग द्वारा लगाए गए शुल्क पर उठा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज उस विवाद में एक और कड़ी जुड़ गई है।  अमराई घाट पर शुल्क की रसीद में हेराफेरी का मामला सामने आया है। 

आगंतुकों को दी जाने टिकट के हिस्से में 10 लोग का शुल्क अंकित जबकि विभाग वाले हिस्से में केवल 2 लोगो को शुल्क दिखाया गया 

दरअसल आज अमराई घाट पर पहुंचे 10 लोगो ने प्रवेश लिया जिसका 10 रूपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से 100 रूपये चुकाए गए। लेकिन उसी नंबर की टिकिट के काउंटर फोलियो (देवस्थान विभाग के) पर 2 लोगो का प्रवेश शुल्क अंकित किया गया है। प्रवेश शुल्क के बदले गई रसीद पर अमराई घाट स्थित मांजी के मंदिर के पुजारी के हस्ताक्षर होते है।  

उदयपुर पोस्ट प्रोडक्शन वेलफेयर एसोसिएशन के संरक्षक एस पी चौहान ने बताया की ऐसा घोटाला बहुत दिनों से चल रहा है। अमराई घाट पर ड्रोन कैमरे के साथ फोटोग्राफर को 5000 रूपये का शुल्क वसूला जाता है। लेकिन कई बार रसीद नहीं दी जाती है और देवस्थान विभाग को भी चूना लगाया जा रहा है। 

इस सम्बन्ध में उदयपुर टाइम्स की टीम ने देवस्थान विभाग की सहायक आयुक्त प्रियंका भट्ट से सम्पर्क किया तो उन्होंने बताया की मामले के संज्ञान में आते ही जाँच के लिए आदेश दे दिया गया है। मामले के कोई भी दोषी पाया जाता है तो निश्चित कार्यवाही की जायेगी।