फतहसागर झील में मिली युवती की हुई शिनाख्त
मावली से किताब लेने आई थी किताब, कल फतहसागर में मिली थी लाश
उदयपुर 18 अक्टूबर 2025। बीते कल शुक्रवार सुबह फ़तहसागर झील मे मिली युवती की शिनाख्त हो गई है। कल शुक्रवार प्रातः लगभग 6:30 बजे अंबामाता थाना पुलिस को सूचना मिली कि फतेहसागर झील में मोती मगरी के सामने एक अज्ञात लड़की का शव तैरता हुआ दिखाई दिया था। शव को बाहर निकालकर मोर्चरी में रखवाया गया था।
अम्बामाता थाना पुलिस के एसआई महेंद्र सिंह ने बताया कि मृतका की पहचान मावली भारती तेली निवासी मावली के रूप की गई। युवती एमबीए की पढ़ाई कर रही थी जो घर से उदयपुर किताब लेने उदयपुर आई थी वही कुछ दिनों में उसकी शादी भी होने वाली थी। पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मामले की आगे जाँच की जा रही है।
आपको बता दे की कल शव मिलने के बाद लड़की की पहचान नहीं हो पाई थी। सोशल मीडिया से मिली जानकारी के आधार पर,मृतक युवती के भाई विशाल साहू मावली से उदयपुर आये और शव की शिनाख्त की।