×

आज सुबह छलकी खुशियां, उम्मीदों का सागर हुआ फ़तेह 

जिला कलक्टर ने खोले फतहसागर के गेट

 
पिछले वर्ष 6 सितंबर को गेट खोले गये थे

उदयपुर 7 अक्टूबर 2021 । लेकसिटी के नाम से मशहूर उदयपुर में गुरुवार की सुबह शहरवासियों एवं पर्यटकों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया । शहर की प्रमुख झील फतहसागर के चारों गेट गुरुवार 7 अक्टूबर की सुबह 9.15 बजे खोले गए।

जल संसाधन विभाग के अधिशाषी अभियंता के.सी.जैन ने बताया कि इस अवसर पर जिला कलक्टर चेतन देवड़ा ने गेट को खोला। जल संसाधन विभाग के अनुसार ऐसा पहली बार हो रहा है जब झील के गेट अक्टूबर में खोले जा रहे है। इसकी भराव क्षमता 13 फिट है और बुधवार शाम तक यहां 13 फिट 3 इंच पानी भर चुका था। पिछले वर्ष 6 सितंबर को गेट खोले गये थे।

फतहसागर झील के भरने से उदयपुर के लिए पीने की पानी का समुचित प्रबंध होने के साथ पर्यटकों के लिए भी यह आकर्षण का केन्द्र रहेगा। उन्होंने बताया कि छलकता पानी शहर के बीच यूआईटी पुलिया से आयड होता उदयसागर पहुंचेगा। 

छलकता पानी शहर के बीच यूआईटी पुलिया से आयड होता उदयसागर पहुंचेगा

इससे पूर्व झील के झरना स्थल पर नगर निगम के महापौर, उपमहापौर समेत जिला प्रशासन के अधिकारियों ने पूजा अर्चना की। वही इस अवसर पर लोगो को हुजूम भी उमड़ पड़ा।