{"vars":{"id": "74416:2859"}}

सलूंबर: शिकारी खुद शिकार बन गया 

क्षेत्र में पैंथर लगातार मवेशियों को शिकार बना रहा था

 

सलूंबर वन रेंज में वन विभाग को दो दिन में दोहरी खुशी हाथ लगी है जहां शिकार के फेर में शिकारी खुद शिकार बन गये। सलूंबर वन रेंज के क्षेत्रीय वन अधिकारी दिलीप सिंह ने बताया कि कल्याणा कला के आसपास के गांवों में लगातार पैंथर का मूवमेंट था जहां पूर्व में भी इसका मूवमेंट लोगों ने कैमरे में कैद किया। क्षेत्र में पैंथर लगातार मवेशियों को शिकार बना रहा था। 

इसी को देखते हुए क्षेत्रीय वन अधिकारी व उनकी टीम ने यहां पिजरा लगाया था। जहां देर रात पुनः पिजरे के पास पैंथर शिकार के फेर में आया था। पिजरे में बंधे बकरे को देख उसकी ओर झप्पटा मारा और सीधा पिजरे में घुसा व खुद शिकार के फेर में शिकार बन गया।

वहीं बुधवार की अगर बात करें तो सलूंबर के समीपवर्ती थडा गांव में ओंकारपुरी गोस्वामी के बाड़े में गत एक सप्ताह से लगातार पैंथर का मूवमेंट देखा गया था।मंगलवार शाम को वन विभाग ने पिजरा लगाया था जहां बुधवार अल सुबह शिकार करने के लिए आया पैंथर खुद शिकार बन गया। ऐसे में गत दो दिनों में वन विभाग ने दो पैंथर को पिजरे में कैद किया है।