×

नलाफला घोडासर रोड पर एक वयस्क लेपर्ड मृत अवस्था में पड़ा मिला

बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से लेपर्ड की मौत हुई है

 

उदयपुर के सेमारी थाना क्षेत्र के नलाफला घोडासर रोड पर रविवार को एक वयस्क लेपर्ड मृत अवस्था में पड़ा मिला। लेपर्ड की दांयी आंख बाहर निकली हुई थी। सिर और पेट पर चोट के निशान मिले और पीछे के हिस्से से खून बह रहा था। बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से लेपर्ड की मौत हुई है। 

ग्रामीणों की सूचना पर वन नाका टोकर के वनपाल करण सिंह और जितेन्द्र सिंह घटना स्थल पहुंचे। वन विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पंचनामा बनाकर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी। 

वन विभाग के अनुसार मृत लेपर्ड को टोकर स्थित वन विभाग की कुंडाल नर्सरी में ले जाया गया। जहां तीन डॉक्टरों की टीम ने उसका पोस्टमॉर्टम किया। जिसके बाद मृत लेपर्ड का नियमानुसार अंतिम संस्कार किया गया। 

वन विभाग के अधिकारियों ने प्राथमिक जांच में इसे किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत होना बताया है। हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के स्पष्ट कारणों की पुष्टि हो पाएगी।