×

बंबोरा गांव में लेपर्ड ने बछड़े का किया शिकार

वहीं लेपर्ड के मूवमेंट से ग्रामीणों में डर है

 

उदयपुर 19 मार्च 2024। बंबोरा गांव में झाला मगरी चौहानों का मोहल्ला आबादी इलाके में लेपर्ड के मूवमेंट से ग्रामीणों में डर है। आज सुबह ही लेपर्ड ने बछड़े का शिकार कर लिया। वहीँ बाड़े में बंधी गाय ने भी रस्सा तोड़ दिया। संभावना है कि गाय ने बछड़े को बचाने की कोशिश की थी। 

इस दौरान गांव के अनिल राज सिंह डोड़िया और विक्रम सिंह झाला ने लेपर्ड को देखकर शोर मचाया। आस-पास के घरों से भी लोग उठकर बाहर आ गए।ग्रामीणों ने लेपर्ड के मूवमेंट पर निगरानी रखते हुए आस-पास देखा। 

भादला तालाब से आया लेपर्ड

क्षेत्रवासियों ने सुबह बंबोरा के उप सरपंच रघुवीर सिंह चौहान को सूचना दी और वे मौके पर पहुंचे। उन्होंने वन विभाग को सूचित किया। सुबह करीब आठ बजे वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और लेपर्ड को लेकर आस-पास के क्षेत्र को देखा। लोगों ने बताया कि यह लेपर्ड भादला तालाब के पास के इलाके से आया है। तालाब में पानी नहीं होने से इन घरों के पास प्याऊ होने से यहां प्यास बुझाने लेपर्ड आया है।

आस-पास के गांवों में रहता है लेपर्ड का मूवमेंट

बंबोरा गांव के करणी फोर्ट के पास के खेतों के अलावा सोमाखेड़ा, फीला, भादला तालाब के आबादी क्षेत्र में लेपर्ड का मूवमेंट रहता है। लोगों ने बताया कि दो दिन पहले भी इस जगह के पास लेपर्ड ने एक श्वान का शिकार किया और एक महीने पहले लोकेन्द्र सिंह के बाड़े में गाय के बछड़े का शिकार कर दिया।

इस गांव के पास ही बोरिया गांव में पिछले महीने पांच पांच जनों पर लेपर्ड ने हमला बोला था