×

मावठ की बारिश ने छलकाया उदयसागर 

कल से शुरू बारिश आज भी जारी

 

बारिश ने ठण्ड बढ़ाई, दिन के तापमान में गिरावट

उदयपुर 19 नवंबर 2021। झीलों की नगरी में कल गुरुवार अलसुबह से शुरू हुई से चल रही मावठ की बारिश आज शुक्रवार दोपहर (समाचार लिखे जाने तक) लगातार जारी है। कल दिन और रात में भी रिमझिम बारिश का यह दौर जारी रहा। कभी हल्की तो कभी तेज बारिश व ठंड से छूट रही कंपकपी से लोग घरों में ही दुबके रहे। नवंबर में मावठ की इस बारिश से मानसून मेें छलकने से महरूम उदयसागर को भी छलका दिया। आज इसके ओवरफ्लो होने के इसके दोनों गेट एक-एक इंच खोल दिए गए।

ठंड के मौसम में हमेशा मावठ की बारिश होती है लेकिन कई अरसे बाद मावठ की बारिश भी बरसात के सीजन में होने वाली बारिश की तरह दो दिन तक जारी है। अंचल में कई जगहों पर बारिश के समाचार मिले है। जिले में कल शाम 5 बजे तक समाप्त बीते 12 घंटों में सर्वाधिक बारिश उदयसागर पर 58 मिमी रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा वल्लभनगर में 50 मिमी, उदयपुर शहर में 38 मिमी व मदार में 21 मिमी बारिश हुई