×

म्हारो रंगीलो राजस्थान देखिए कुछ तस्वीरें 

इस साल विश्व पर्यटन दिवस 2021 की थीम-समावेशी विकास के लिए पर्यटन

 
1980 के बाद से हर साल अलग-अलग देश विश्व पर्यटन दिवस

संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटव संगठन द्वारा साल 1980 में पर्यटन दिवस मनाने की शुरुआत की गई थी। इसी दिन साल 1970 में विश्व पर्यटन संगठन का संविधान स्वीकार किया गया था। इंस्ताबुल में 1997 को 12वीं UNWTO महासभा ने तय किया कि हर साल संगठन के किसी एक देश को विश्व पर्यटन दिवस मनाने के लिए सहयोगी रख सकते है। 1980 के बाद से हर साल अलग-अलग देश विश्व पर्यटन दिवस की मेज़बानी करते है। इस वजह से पर्यटन दिवस मनाया जाता है।

विश्व पर्यटन दिवस का महत्व

विश्व पर्यटन दिवस मनाने का खास मकसद पर्यटन को बढ़ावा देना है। क्योंकि अलग-अलग एक्सपीरियंस, मनोरंजन और नई-नई चीजों, संस्कृतियों को जानने के साथ ही यह देश को आर्थिक रुप से मजबूत बनाता है। इसके साथ ही रोजगार, संबंधों में भी नई संभवानाएं बनती है।

विश्व पर्यटन दिवस की थीम

हर साल यह खास दिन एक विषय यानी थीम के साथ मनाया जाता है। इस साल विश्व पर्यटन दिवस 2021 की थीम-समावेशी विकास के लिए पर्यटन है।

राजस्थान के यह सभी दुर्ग

राजस्थान प्राकृतिक सुंदरता और अपने महान इतिहास के साथ मेहमान नवाज़ी के कारण भी प्रचलित है। राजस्थान की सैर करने आने वाला प्रत्येक विदेशी पर्यटक राजस्थान की सैर करने जरुर आता है। राजस्थान के किलो की सुंदरता ही पर्यटकों को यहां आने को मजबूर कर देती है। जयपुर के महल, उदयपुर की झीले और जोधपुर बीकानेर तथा जैसलमेर के भव्य दुर्ग, भारतीय और विदेशी सैलानियों के लिए सबसे पंसदीदा पर्यटन स्थल है।